फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mystery of fiza death will be opened by neighbour cctv cameras

पड़ोसी के कैमरों से खुलेगा फिजा की मौत का रहस्य

Mon, 13 Aug 2012 04:01 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2012 04:01 PM IST
विज्ञापन
mystery of fiza death will be opened by neighbour cctv cameras
अनुराधा बाली उर्फ फिजा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए अब पुलिस उनके पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरों की मदद लेगी। एसएसपी गुरप्रीत भुल्लर के मुताबिक फिजा और उनके घर के पीछे रहने वाले रामकृष्ण फुलिया के बीच विवाद चल रहा था। विवाद का कारण फुलिया द्वारा अपने घर में फिजा के घर की तरफ मुंह करके लगाए गए सीसीटीवी कैमरे थे। अब वही कैमरे फिजा के साथ हुई किसी भी तरह की अनहोनी का सुराग देंगे।
विज्ञापन


घर से कोई आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं
एसएसपी भुल्लर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस उन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच करेगी। उन्होंने कहा कि फिजा केस में पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। फिजा के घर से मिली चीजों की भी जांच की जा रही है। सारी सैंपलिंग एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई है और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। फिजा के घर से कोई आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन


शरीर पर चोट के निशान नहीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिजा के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने के बाद सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने उनके अंगों के सैंपल केमिकल जांच के लिए भेज दिए हैं। मोहाली पुलिस के अफसरों का कहना है कि केमिकल जांच से पता चल सकेगा कि फिजा के अंदरूनी अंगों में कोई चोट तो नहीं लगी थी। इसके अलावा पुलिस को उम्मीद है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण और दिन का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडियाकर्मी से भी पूछताछ
एसएसपी गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि फिजा के वकील मित्र अजीत सिंह हुड्डा से मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ की है। फिजा एक अगस्त की शाम को हुड्डा के साथ ही एक रेस्टोरेंट गई थीं। उसके बाद फिजा से मोबाइल पर भी उनकी बात हुई थी। इसके अलावा मोहाली पुलिस ने पंचकूला में एक मीडियाकर्मी से भी पूछताछ की है। फिजा कुछ दिन पहले तक उन्हीं के फ्लैट पर रहती थीं।

स्टेट फूड लैबोरेटरी से मदद लेगी पुलिस
फिजा के घर से मिले एक रेस्टोरेंट के फूड पैक और व्हिस्की के क्वार्टर की जांच स्टेट फूड लैबोरेटरी चंडीगढ़ से कराई जाएगी, ताकि साफ हो सके कि खाने-पीने की किसी चीज में जहर तो नहीं मिलाया गया था। यह जानकारी एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।


हिन्दू रीति से फिजा का अंतिम संस्कार
अनुराधा बाली उर्फ फिजा के शव का हिन्दू रीति से सेक्टर-25 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। फिजा के चाचा ने उनके शव को मुखाग्नि दी। फिजा की दो बहनें, बहनोई और चाची सहित हाईकोर्ट के कई वकील मौजूद रहे। इस दौरान मुसलिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले फिजा-ए-हिंद पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे फिजा को दफनाए जाने की बात सोचकर आए थे, लेकिन माहौल देखकर सभी चुप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed