{"_id":"639638e6-e154-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"national-639638e6-e154-11e1-975e-d4ae52ba91ad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने पूछा, क्यों बदले गए जिलों के नाम?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मायावती ने पूछा, क्यों बदले गए जिलों के नाम?
Updated Mon, 13 Aug 2012 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के मानसून सत्र का आगाज हंगामे के साथ हुआ। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर स्थगित होने के बाद फिर शुरू हुई। राज्यसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ लोग दलित नेताओं का अपमान कर रहे हैं और सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
यूपी सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि सरकार जवाब दे कि आखिर क्यों सूबे के जिले के नाम बदले गए? बाद में हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं लोकसभा में भी असम हिंसा को लेकर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया।
इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार संसद के नियमों और परंपराओं के अनुसार किसी भी विषय पर बहस कराने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि विपक्ष दोनों सदनों में सरकारी कामकाज को पूरा करने में हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन
डिंपल और राजा मोहन ने शपथ ली
समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव और वाईएसआर कांग्रेस के एम राजा मोहन रेड्डी ने बुधवार को लोकसभा सदस्यता की शपथ ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल कन्नौज उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुई थी। वहीं रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के टी सुब्बीरामी रेड्डी को हराया था।