फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   seeing-blue-films-makes-your-sex-life-worse

सेक्स लाइफ को ना बिगाड़ दे ब्लू फिल्मों का शौक

Thu, 28 Jun 2012 12:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 28 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
seeing-blue-films-makes-your-sex-life-worse
अगर आप भी पोर्न फिल्में देखने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए। पोर्न फिल्में देखने का शौक आपकी सेक्सुअल लाइफ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
विज्ञापन


बढ़ जाती है 'वाइल्ड सेक्स' की प्रवृत्ति
एक नई रिसर्च में पता चला है कि जो पुरुष पोर्न देखते हैं, उनकी सेक्स लाइफ पर इसका बुरा असर पड़ता है और उनके साथी भी इसके असर से विचलित हो सकते हैं। फ्लोरिडा में हुए एक सर्वे के मुताबिक ज्यादा पोर्ने देखकर सेक्स करने से पुरुषों में 'वाइल्ड सेक्स' की प्रवृत्ति बढ़ जाती है और वे अपने पार्टनर से भी वैसी ही उम्मीद करने लगते हैं। इससे पति-पत्नी के मज़बूत रिश्तों में भी दरार आ जाती है।

मनमानी करते हैं पुरुष
रिसर्च के मुताबिक पोर्न देखते तो पुरुष हैं, लेकिन इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है, क्योंकि पोर्नोग्राफी में होने वाली ज्यादातर क्रियाओं में महिलाओं को मूक बने रहना पड़ता है और पुरुष अपनी मनमानी करते हैं। महिलाएं पुरुषों के पोर्न फिल्में देखने से इसलिए नाराज़ होती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पार्टनर का ध्यान सिर्फ उन पर नहीं है।
विज्ञापन


308 स्टूडेंट्स पर किया सर्वे
प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर डेस्टिन स्टीवर्ट ने कहा कि उन्होंने इस तरह की परेशानी उनकी एक मरीज में देखी थी। वह अपने पार्टनर के अत्यधिक पोर्न देखने से मुश्किल में थी। इसके बाद स्टीवर्ट ने 18 से 29 साल के 308 स्टूडेंट्स पर एक सर्वे किया। इसमें यह भी पूछा गया था कि उनके पार्टनर कितने समय में पोर्न देखते हैं और इसका उनकी सेक्स लाइफ पर क्या असर हुआ? क्या वे अपने सेक्स संबंधों से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं में सेक्स लाइफ के प्रति असंतुष्टि
रिसर्च के परिणामों से पता चला कि जो पुरुष पोर्न फिल्में देखते हैं, उनकी पार्टनर महिलाओं ने यह कहा कि वे अपनी सेक्स लाइफ से खुश नहीं हैं। महिलाओं के अनुसार अगर उनका पार्टनर ज्यादा पोर्न देखता है तो यह उनके सम्मान और विश्वास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इन महिलाओं में सेक्स लाइफ के प्रति असंतुष्टि पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed