{"_id":"28931","slug":"national-28931","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन सिंह ने दिए मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मनमोहन सिंह ने दिए मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत
एयर इंडिया के विशेष विमान से
Updated Sun, 24 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिया लेकिन यह कब होगा और वित्त मंत्री के रूप में प्रणब मुखर्जी का स्थान कौन लेंगे, उन्होंने इसका स्पष्ट उत्तर नहीं दिया।
जी20 और रियो +20 सम्मेलनों में भाग लेने के बाद मेक्स्किो व ब्राजील से स्वदेश लौट रहे प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में पूछे जाने पर विशेष विमान में साथ सफर कर रहे मीडिया प्रतिनिधिमंडल से कहा कि मैं समझता हूं कि यह आप सबकी उचित अपेक्षा है।
यह जिज्ञासा करने पर कि निकट भविष्य में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में क्या कुछ और पार्टियों को औपचारिक रूप से शामिल किया जाएगा, उन्होंने कहा कि जब ऐसा होगा तो आप सबको पता चल ही जाएगा।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के इस्तीफे से खाली होने वाले पद पर किसे नियुक्त किया जाएगा, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं भी इस बारे में अपना दिमाग दौड़ा रहा हूं। ईमानदारी से कहूं तो कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनका समाधन निकालना है। जब मैं देश के बाहर हूं तो ऐसे में ऐसी कोई भी घोषणा एचित नहीं होगा। जब निर्णय लिया जाएगा तो आपको पता चल जाएगा।