फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now-card-war-against-narendra-modi-he-suffering-from-many-diseases

अब मोदी के खिलाफ 'कार्ड वार', लिखा- Get well soon

Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Now-card-war-against-narendra-modi-he-suffering-from-many-diseases
भाजपा से निकलने के बाद भी संजय जोशी और नरेंद्र मोदी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार कथित जोशी समर्थकों ने पोस्टर नहीं, बल्कि कार्ड बांटे हैं। इनमें नरेंद्र मोदी को कई बीमारियों से पीड़ित बताया गया है। साथ ही कार्ड में उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामना देते हुए लिखा गया है- गेट वेल सून।
विज्ञापन


बार-बार झूठ बोलते हैं मोदी
कार्ड में लिखा गया है कि नरेंद्र मोदी बार-बार झूठ बोलते हैं। सच तो यह है कि मोदी को जनता की तनिक भी कोई चिंता नहीं है। वे गुजराती जनता के पसीने की कमाई को लुटाने में लगे हैं। इन सारी बीमारियों से पीड़ित मोदी को जल्द स्वस्थ होने की जरूरत है।
विज्ञापन


पोस्टर में मोदी को बनाया गया था निशाना
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति से संजय जोशी से जबरन इस्तीफा लिए जाने के बाद एक पोस्टर में नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया गया था। पोस्टर में मोदी का नाम लिए बिना कहा गया कि 'एक नेता' के अड़ियल रुख के कारण जोशी से इस्तीफा देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने मुंबई में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मोदी तभी शामिल हुए थे जब जोशी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के कहने पर इसकी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed