{"_id":"28601","slug":"national-28601","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच फिक्सिंग पर ICC ने मुझे क्लीन चिट दी: नूपुर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मैच फिक्सिंग पर ICC ने मुझे क्लीन चिट दी: नूपुर
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मॉडल और अभिनेत्री नूपुर मेहता ने दावा किया है कि आईसीसी ने उन्हें मैच फिक्सिंग केस में क्लीन चिट दे दी है। सोमवार को मुंबई में आईसीसी अधिकारी एलन पीकॉक ने नूपुर से ढाई घंटे पूछताछ की। पूछताछ के बाद नूपुर ने एक निजी समाचार चैनल से बताया कि आईसीसी ने उन्हें क्लीन चिट दी है।
नूपुर ने पीकॉक को बताया कि वे तीन नामी भारतीय खिलाड़ियों को सोशल फ्रेंड्स की तरह जानती हैं। इसके अलावा नूपुर ने बताया कि श्रीलंका का एक शीर्ष क्रिकेटर और वेस्टइंडीज के तीन क्रिकेटर भी उनके दोस्त हैं। गौरतलब है कि 2009 के टी-20 फाइनल में मैच फिक्सिंग को लेकर नूपुर का नाम सामने आया था।