{"_id":"28438","slug":"national-28438","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीएस संपत बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वीएस संपत बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 07 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयुक्त वीएस संपत को बुधवार को नए मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए। 62 वर्षीय संपत के सामने 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के रूप में कड़ी चुनौती है। संपत मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी के 10 जून को रिटायर होने के बाद पद संभाल लेंगे। सूत्रों के अनुसार सीईसी और कैग की नियुक्ति कॉलेजियम के जरिए करने के वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के आग्रह को दरकिनार करते हुए सरकार ने सीईसी के लिए संपत का नाम सुझाया, जिसे बुधवार को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी।
16 जनवरी 1950 को जन्मे आंध्र प्रदेश कैडर के 1973 बैच के आईएएस अफसर संपत का कार्यकाल जनवरी 2015 तक होगा। तब वह 65 वर्ष के हो जाएंगे। संविधान के अनुसार ईसी और सीईसी का कार्यकाल 6 साल या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो जाए तक रहता है। अप्रैल 2009 में ईसी बनाए गए संपत की जगह वरिष्ठता के आधार पर अन्य चुनाव आयुक्त एच. एस. ब्रह्मा ले सकते हैं।