{"_id":"28368","slug":"national-28368","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरुषि-हेमराज मामले में सुनवाई 8 जून तक स्थगित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आरुषि-हेमराज मामले में सुनवाई 8 जून तक स्थगित
गाजियाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने सोमवार को आरुषि-हेमराज दोहरे हत्याकांड मामले में सुनवाई आठ जून तक स्थगित कर दी।
एक वकील की मौत के बाद गाजियाबाद बार एसोसिएशन द्वारा हड़ताल का फैसला लिए जाने पर सुनवाई स्थगित करने का फैसला हुआ। आरुषि के अभिभावक राजेश व नुपूर तलवार 2008 के इस हत्याकांड में आरोपी हैं।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डॉ. नूपुर तलवार की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह आदेश न्यायमूर्ति एके त्रिपाठी ने सीबीआई और नूपुर के अधिवक्ता की जिरह को सुनने के बाद दिया था। डा. नूपुर करीब एक माह से गाजियाबाद जेल में बंद हैं।