{"_id":"28366","slug":"national-28366","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC के जज बने न्यायमूर्ति मदन लोकुर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
SC के जज बने न्यायमूर्ति मदन लोकुर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश एस.एच. कपाडिया ने उन्हें शपथ ग्रहण करवाई। न्यायमूर्ति लोकुर इससे पहले आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति थे।
उनके न्यायाधीश बनने के साथ सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 26 हो गई है। वैसे सर्वोच्च न्यायालय में 31 न्यायाधीश होने चाहिए, जिसमें अभी पांच कम हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक न्यायाधीश ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान शपथ ग्रहण की है।
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में लोकुर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मुसलमानों को शैक्षिक संस्थानों व सरकारी नौकरियों में मौजूदा आरक्षण कोटे में से 4.5 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को रद्द कर दिया था।