फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   threat to acharya balkrishna life in jail says baba ramdev

आचार्य बालकृष्ण की जान को खतराः बाबा रामदेव

Mon, 13 Aug 2012 05:42 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2012 05:42 PM IST
विज्ञापन
threat to acharya balkrishna life in jail says baba ramdev
कहते हैं कि आक्रमण बचाव का सबसे अच्छा उपाय है। योगगुरु रामदेव आक्रामक मुद्रा अख्तियार कर बालकृष्ण के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने केंद्र और उत्तराखंड की कांग्रेस सरकारों पर मंगलवार की रात सनसनीखेज आरोप मढ़ते हुए कहा कि दोनों जेल में बंद आचार्य बालकृष्ण की हत्या करा सकती हैं।
विज्ञापन


रामदेव ने कहा कि आचार्य को स्लोप्वाइजन दिया जा सकता है अथवा सरकार के इशारे पर जेल में रह रहे खूंखार कैदी उन्हें गला घोटकर मार सकते हैं। दिव्य योग मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में रामदेव ने कहा कि आंदोलनकारियों के लिए जेल तीर्थ के समान है।
विज्ञापन


जेलों से अनेक क्रांतियां हुई हैं किंतु आचार्य का जीवन पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण है। फर्जी आरोप लगाकर आचार्य को बदनाम किया जा रहा है। जेल में उन पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके नौ अगस्त के प्रस्तावित आंदोलन से चिढ़ी कांग्रेस सरकार यह सब कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed