फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi Won't Stop Hugging World Leaders no matter how awkward it is.

पीएम मोदी का गले लगना, विदेशों में बटोर रहा है सुर्खियां

Thu, 28 Jan 2016 06:19 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 06:19 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Won't Stop Hugging World Leaders no matter how awkward it is.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद से मुलाकात देश-विदेश में चर्चा का विषय बन गई है। दोनों देशों के बीच जो विपक्षीय समझौते हुए उससे इतर अभिवादन का तरीका इसकी वजह बनी है। किसी भी आधिकारिक मुलाकात, चाहे वह बैठक स्थानीय अधिकारियों के बीच हो या फिर दुनिया के राजनेताओं के साथ, मोदी को गले लगना अच्छा लगता है।

विज्ञापन


वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक गले लगने से उन्हें कितना प्यार है वो इसी हफ्ते भारत में दिखाई दिया। जब भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ उनकी आधिकारिक बैठक चल रही थी।
विज्ञापन


मोदी के मानकों पर गौर करें तो ये असामान्य आलिंगन था, जब उन्होंने फ्रांस नेता ओलांद को सीने से लगा लिया। ये सब उस समय हुआ जब वह मोदी से दूर जा रहे थे।

जबकि चंद मिनट पहले मोदी ने बेहद पारंपरिक तौर से उन्हें गले लगाया था। इस मुद्दे पर ट्विटर में कई प्रतिक्रियाएं आई हैं जिसमें मोदी के गले लगने की घटना की खिंचाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा

Narendra Modi Won't Stop Hugging World Leaders no matter how awkward it is.
सोशल मीडिया में यूजर्स जिस तरह की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं उसकी अपेक्षा वीडियो में देखें तो यह शायद कम अंतरंग नजर आता है। इस ट्वीट पर एक नजर।







सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Narendra Modi Won't Stop Hugging World Leaders no matter how awkward it is.




गले मिलने के पीछे क्या होती है मोदी की मंशा?

Narendra Modi Won't Stop Hugging World Leaders no matter how awkward it is.

कुछ भारतीयों के लिए इस तरह से गले लगना एक परेशानी का सबब था और ओलांद के लिए ये बेहद अजीब था। उनका अचानक मुड़ना उनके रूख को दर्शाता है।




हालांकि नरेंद्र मोदी दुनिया के नेताओं समेत प्रमुख लोगों को कई साल गले लगाते नजर आते रहे हैं। वह अब ऐसा करना बंद कर देंगे इसकी संभावना नहीं लग रही है।

जीवनी लेखक निलांजन मुखोपाध्याय के मुताबिक गले लगना ये दर्शाने की कोशिश करना है कि वह जिससे मिल रहे हैं, जिसके साथ बैठक कर रहे हैं, दोनों पक्ष समान स्तर के हैं। मुखोपाध्याय ने बीबीसी से पिछले साल कहा था कि मोदी एक अदाकार हैं। वह दुनिया को ये बताना चाहते हैं कि जिनसे वह मिल रहे हैं उनके बराबर हैं, दोस्त हैं और उनके स्नेही हैं।

आखिर किसको-किसको मोदी ने लगाया गले?

Narendra Modi Won't Stop Hugging World Leaders no matter how awkward it is.
इस तस्वीर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री नाजिब रजाक से गले मिल रहे हैं।

ये तस्वीर 21 नवंबर 2015 की है जब क्वालालांपुर में 27वें आसियान सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

मोदी के गले लगाने की घटना को इस दौरान बगल में खड़े लाओस के प्रधानमंत्री थांगसिंग थामवॉन्ग देख रहे थे।

जॉन कैरी से गले मिले प्रधानमंत्री मोदी

Narendra Modi Won't Stop Hugging World Leaders no matter how awkward it is.
ये तस्वीर अमेरिका के रक्षा सचिव जॉन कैरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिलने की है।

जिसमें दोनों नेता हाथ मिलाने के बाद लगभग गले लगने की स्थिति में खड़े हैं।

ये तस्वीर 11 जनवरी 2015 में उस वक्त सामने आई जब वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट का आयोजन गुजरात में किया गया था।

शिंजो आबे से गले मिलते पीएम मोदी

Narendra Modi Won't Stop Hugging World Leaders no matter how awkward it is.

ये तस्वीर 30 अगस्त, 2014 की है।

जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान में अपने समकक्ष शिंजो आबे से मुलाकात के लिए पहुंचे।

क्योटो के स्टेट गेस्ट हाउस में उनकी मुलाकात के दौरान ये तस्वीरें सामने आई।

ओबामा से गले मिले पीएम मोदी

Narendra Modi Won't Stop Hugging World Leaders no matter how awkward it is.

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से गले मिलते हुए।

ये तस्वीर 25 जनवरी, 2015 की है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा अपनी पत्नी मिसेल के साथ दौरे पर आए।

पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उनके भारत आने पर मोदी ने ओबामा को गले लगा लिया।

जुकरबर्ग से गले मिलते पीएम मोदी

Narendra Modi Won't Stop Hugging World Leaders no matter how awkward it is.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से गले मिले।

ये तस्वीर कैलिफोर्नियां के मेनलो पार्क की है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सिंतबर, 2015 में फेसबुक हेडक्वार्टर पहुंचे थे।

टाउनहॉल में बैठक के दौरान मोदी ने जुकरबर्ग को गले लगा लिया।

पीएम मोदी ने टोनी एबट को लगाया गले

Narendra Modi Won't Stop Hugging World Leaders no matter how awkward it is.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट से गले मिलते हुए।

ये तस्वीर 15 नवंबर, 2014 की है। जब ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में ब्रिस्बेन कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर का आयोजन किया गया था।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एबट को गले लगा लिया।

मुकेश अंबानी को लगाया गले

Narendra Modi Won't Stop Hugging World Leaders no matter how awkward it is.

ये तस्वीर 11 जनवरी, 2013 की है जब नरेंद्र मोदी ने रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी को गले लगाया।

ये तस्वीर 6वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल सम्मिट की है।

जब गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल सम्मिट का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed