फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi will come in mahakumbh february 7

7 फरवरी को महाकुंभ में आएंगे नरेंद्र मोदी

Sun, 03 Feb 2013 11:24 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 03 Feb 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
narendra modi will come in mahakumbh february 7

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का महाकुंभ में आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वह सात फरवरी को महाकुंभ क्षेत्र में पहुंचेंगे। भाजपा की स्थानीय इकाई की बैठक में इसकी घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने नए अध्यक्ष राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ‘अमर उजाला’ ने रविवार के अंक में ही यह जानकारी दी है कि पीएम पद की दावेदारी को मजबूत करने के लिए वह संगम का आशीष लेने आएंगे।
विज्ञापन


इस बीच, मोदी के कार्यक्रम को लेकर रविवार भाजपा की जिला और महानगर इकाई के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की जिला कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें महाकुंभ के दौरान पहुंचने वाले नेताओं के स्वागत और दूसरे कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संयोजक रामरक्षा द्विवेदी ने कहा कि छह फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और सात फरवरी को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। काशी प्रांत संयोजक केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी विश्व हिन्दू परिषद के ‘धर्म संसद’ सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed