फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi wields the broom in Mandir Marg Police Station

मोदी को थाने में झाड़ू लगाते देख चौंक गए पुलिस वाले

Thu, 02 Oct 2014 08:03 PM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi wields the broom in Mandir Marg Police Station

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के एक थाने का औचक निरीक्षण कर चौंका दिया। दरअसल प्रधानमंत्री अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक वाल्मीकि मंदिर जा रहे थे। वहां मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर उन्हें स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने का संदेश देना था।

विज्ञापन


हालांकि प्रधानमंत्री का काफिला वाल्मीकि मंदिर के रास्ते में मंदिर मार्ग थाने के पास ही रुक गया। थाने के आसपास काफी गंदगी फैली थी। प्रधानमंत्री ने वही झाड़ू उठाकर सफाई करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मोदी के औचक निरीक्षण से थाने के कर्मचारी भी सकते में आ गए। उन्होंने तुरंत ही झाड़ू उठाकर आसपास के इलाकों की सफाई शुरु कर दी। प्रधानमंत्री ने थाने के पास जिस इलाके में सफाई की वहां काफी गंदगी फैली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी भी सफाई में जुट गए

Narendra Modi wields the broom in Mandir Marg Police Station

मोदी ने पुलिस वालों का ध्यान थाने के भीतर फैली गंदगी पर भी दिलाया। मोदी के दौरे के बाद थाने वाले भी सफाई में जुट गए। वहीं मोदी थाने के न‌िरीक्षण के बाद वाल्मीकि मंदिर रवाना हो गया।

मोदी ने मंदिर में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने संदेश‌ दिया। प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट आयोजित एक कार्यक्रम में हजारो लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed