फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra modi visit japanese school.

मोदी ने बजाई बांसुरी, सुनाई श्रीकृष्ण की कहानी

Tue, 02 Sep 2014 08:00 AM IST
एजेंसी/टोक्यो
एजेंसी/टोक्यो Updated Tue, 02 Sep 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi visit japanese school.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान दौरे के तीसरे दिन सोमवार को 136 साल पुराने एक प्राथमिक स्कूल का दौरा किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की कहानी सुनाई और बांसुरी भी बजाई। प्रधानमंत्री के स्कूल दौरे का मकसद जापानी शिक्षा प्रणाली को समझना था।

ताईमेई प्राथमिक स्कूल में इस संदर्भ में उनको एक प्रजेंटेशन भी दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी एक म्यूजिक क्लास में गए, जहां 7 से 8 साल के बच्चों ने उनके लिए एक गाना गाया।

उन्होंने बांसुरी बजा रहे छात्रों से कहा कि संगीत में जानवरों को आकर्षित करने की क्षमता होती है। जापानी बच्चों को उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की कहानी भी सुनाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते थे और वह बांसुरी बजाकर गायों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते थे। इसके बाद उन्होंने बच्चों के लिए बांसुरी भी बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताईमेई स्कूल 136 साल पुराना है। उन्होंने भारत में जापानी भाषा सिखाने के लिए शिक्षकों को अपने यहां आने का आमंत्रण भी दिया। साथ ही भाषा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कोर्स का प्रस्ताव भी किया।


अबे संग मोदी की चाय पे चर्चा
स्कूल के दौरे के बाद मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो अबे के साथ चाय पे चर्चा की। अबे द्वारा आयोजित विशेष समारोह में मोदी के लिए जापानी चाय पेश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed