{"_id":"dda1256e-0c8e-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"narendra-modi-trained-by-rss-in-nazi-tradition-digvijaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं मोदीः दिग्विजय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नाजी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं मोदीः दिग्विजय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Oct 2012 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उनकी तुलना नाजी नेता हिटलर के प्रचार मंत्री गोएबल्स से की है। दिग्विजय ने ट्वीट किया, 'नरेंद्र मोदी को अफवाह फैलाने के लिए विशेष तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ट्रेनिंग मिली है। आरएसएस में यह सिखाया जाता है कि झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार बार बोलो। क्या यह हिटलर के प्रचार मंत्री गोएबल्स की याद नहीं दिलाता?
दिग्विजय ने यह ट्वीट मोदी के उस बयान पर किया जिसमें नरेंद्र मोदी ने पिछले तीन साल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश दौरों पर 1880 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा किया था। मोदी ने यह दावा एक आरटीआई याचिका के आधार पर किया था। वहीं उक्त याचिका दायर करने वाले हिसार के सामाजिक कार्यकर्ता ने यह कहकर मोदी के दावे की हवा निकाल दी कि उसे अभी तक सरकार की ओर से याचिका पर कोई जवाब नहीं मिला है।
हालांकि नरेंद्र मोदी अपने बयान से एक कदम पीछे हट गए हैं। मोदी ने कहा कि उन्होंने अपना बयान एक समाचार पत्र की खबर पढ़ने के बाद दिया। यदि समाचार पत्र की खबर गलत है तो वह अपने बयान के लिए माफी मांगने के लिए तैयार हैं।