फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi tea stall attack on congress

हाथ में चाय की प्याली, निशाने पर कांग्रेस

Wed, 12 Feb 2014 07:00 PM IST
Updated Wed, 12 Feb 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
narendra modi tea stall attack on congress

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि चाय बेचते-बेचते ही उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।

विज्ञापन


बीजेपी का चाय चौपाल अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा, 'चाय से चाह बढ़ती है और मैं इस बात को बखूबी जानता हूं। लेकिन सत्ता पक्ष के कुछ लोग इसे समझ नहीं पा रहे हैं।'
विज्ञापन


अहमदाबाद में नमो टी स्टॉल पर मोदी ने चाय पी और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह कमर कस ले।

स्वराज सुराज में बदल नहीं पाया

narendra modi tea stall attack on congress

मोदी ने कहा कि पिछले दिनों देश के कई इलाकों में उन्होंने कई चुनावी रैलियां की। इन रैलियों से साफ संदेश गया कि देश परिवर्तन की मांग कर रहा है। ऐसे में आम जनता की बीजेपी से बहुत आशाएं हैं।

मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि स्वराज सुराज में नहीं बदल पाया है। ऐसे में देश में बदलाव की जरूरत है।

हालांकि ये अच्छी बात है कि अब लोग सुशासन पर चर्चा कर रहे हैं। यह मुल्क की सेहत के लिए बेहद अच्छी बात है।

कांग्रेस की हुई थी कड़ी आलोचना

narendra modi tea stall attack on congress

उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में मोदी के चाय बेचने को लेकर कई कांग्रेसी नेताओं ने व्यंग्य कसे थे। इन बयानों को लेकर कांग्रेस की काफी आलोचना हुई थी।

ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आगे बढ़कर कहना पड़ा था कि पार्टी के नेता चाय बेचने वालों का अपमान नहीं करें।

बल्कि उन लोगों के चेहरों पर से नकाब हटाएं जो चाय के नाम पर आम लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed