फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi talks about his special pen

काशी में मोदी ने खोला चौंकाने वाला राज

Fri, 25 Apr 2014 09:52 PM IST
अनूप ओझा/अमर उजाला, वाराणसी
अनूप ओझा/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 25 Apr 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
narendra modi talks about his special pen

लोकसभा चुनाव में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का मिशन 272 अगर कामयाब हुआ तो इसके पीछे होगी एक महात्मा की दी हुई कलम। देश में सत्ता परिवर्तन के लिए मोदी इन दिनों इसी कलम की मदद ले रहे हैं।

विज्ञापन


इस राज का खुलासा गुरुवार की दोपहर उन्होंने खुद महामना पं. मदनमोहन मालवीय के पौत्र जस्टिस गिरधर मालवीय से नामांकनपत्र पर हस्ताक्षर करते वक्त किया।

रिटर्निंग अफसर के सामने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करते समय मोदी ने जब अपनी जेब टटोलनी शुरू की तो उन्होंने अपने प्रस्तावक के रूप में साथ खड़े महामना के पौत्र से अपनी कलम के बारे में चौंकाने वाला राज खोला।

विज्ञापन

मोदी ने बताई कलम की खूबियां

narendra modi talks about his special pen

पर्चे पर दस्तखत करने के बाद मोदी ने जस्टिस मालवीय को उस कलम की जो खूबियां बताईं, उसे जानने के बाद उनके आध्यात्मिक रुझान का भी पता चलता है।

जस्टिस मालवीय के मुताबिक मोदी ने बताया कि वह कलम उन्हें एक महात्मा ने आशीर्वाद के रूप में यह कहते हुए दी है कि किसी भी अहम काम को करने के लिए इसी का इस्तेमाल करना। बाधाएं खुद दूर हो जाएंगी।

इसीलिए मोदी अपने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के नारे को कामयाब करने के लिए महात्मा की दी हुई कलम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

काशीवासियों के उत्साह से मोदी चकित

narendra modi talks about his special pen

पहले बीएचयू के सिंह द्वार पर शाही अंदाज में स्वागत और पुष्पवर्षा के बाद महामना की प्रतिमा पर जब मोदी ने माल्यार्पण किया तो भी महामना के पौत्र से काशीवासियों के उत्साह के बारे में पूछा।

जस्टिस मालवीय ने बताया कि मोदी सिंहद्वार पर लहराते झंडों और कटआउट को देख गदगद थे। वह काशीवासियों के प्रेम और उत्साह का बखान करते नहीं थके। सफेद कुर्ता-पायजामा में बेहद विनम्र और सादगी भरे भाव में मोदी ने कहीं सिर झुकाकर उत्साह से समर्थकों का अभिनंदन किया तो कहीं बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेने से भी नहीं चूके।

नामांकनपत्र भरने के बाद जस्टिस मालवीय का पैर छूकर उन्होंने बड़ों के सम्मान की अपनी संस्कृति का भी संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed