{"_id":"b0262dc4d60c6ec3e5a238e40badbf9e","slug":"narendra-modi-slam-manmohan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की तरह गूंगा हो गया है रुपया: मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रधानमंत्री की तरह गूंगा हो गया है रुपया: मोदी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुपए की गिरती साख को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर वार किया है। मोदी ने कहा कि आज रुपए की स्थिति प्रधानमंत्री के जैसी हो गई है।
विज्ञापन
मोदी ने तंज करते हुए कहा कि आज रुपया भी प्रधानमंत्री की तरह गूंगा हो गया हैं। मोदी ने कहा कि कभी रुपए की खनक जोरदार हुआ करती थी। लेकिन आज वह अपनी आवाज खो चुका है और हम जैसे प्रधानमंत्री की आवाज के लिए तरस रहे हैं, अब रुपए की आवाज भी नहीं सुनाई देती। नरेंद्र मोदी ने अपना ये बयान सौराष्ठ के राजकोट क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान दिया।
विज्ञापन
इससे पहले भी मोदी ने 15 अगस्त को गुजरात के लालन कॉलेज से प्रधानमंत्री को अर्थव्यवस्था से लेकर विदेश नीतियों पर आड़े हाथों लिया था।
प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि आज रुपया मृत्यु शैया पर है, उसे तुरंत एक डॉक्टर की जरूरत है जो उसे ठीक कर सके। मोदी ने कहा कि "इस यूपीए सरकार ने सत्ता में आने से पहले ये वादा किया था कि वह 100 दिनों के अंदर ही महंगाई को कम कर देंगे लेकिन हालात आपके सामने हैं।
विज्ञापन
रुपया और सरकार दोनों ने अपना महत्व खो दिया है। अब समय आ चुका है कि हम अपने देश को विनाश की ओर जानने से रोक सकें।
केंद्र की ये यूपीए सरकार देश को भ्रमित कर रहे हैं। अब समय आ गया है जब जनता को समझना होगा कि कैसे देश को विनाश की ओर जाने से रोका जाए।
इस कार्यक्रम में मोदी को चांदी से तोला गया। मोदी ने घोषणा कि इस चांदी का इस्तेमाल नर्मदा नदी के किनारे बन रहे सरदार पटेल के विशाल स्टेच्यू में इस्तेमाल किया जाएगा।