{"_id":"154a4198-1e60-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-s-10-million-foloars-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर नरेन्द्र मोदी के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ट्विटर पर नरेन्द्र मोदी के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Oct 2012 10:24 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशंसकों की संख्या ट्विटर पर अब 10 लाख से उपर हो गई है। हालांकि, एक साल पहले नवंबर 2011 में मोदी के प्रशंसकों की संख्या चार लाख थी। तब से उनके छह लाख से ज्यादा प्रशंसक जुड़े हैं जिससे बुधवार को यह आंकड़ा 10 लाख से उपर पहुंच गया।
विज्ञापन
मोदी ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए ट्विट किया कि 10 लाख से उपर प्रशंसक ये महज संख्या भर नहीं हैं बल्कि ये आपके प्यार और लगाव को जाहिर करता है। भाजपा के मीडिया सलाहकार जगदीश भवसर ने कहा कि मोदी के विकास के एजेंडे को देश और दुनिया भर में स्वीकार किया गया है। यह उनके प्रशंसकों की संख्या में बढ़ोतरी से झलक रहा है।
विज्ञापन