फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi rally in chhatisgarh

'दसवीं पास जीजाजी कैसे बना 300 करोड़ की संपत्ति का मालिक'

Mon, 21 Apr 2014 07:24 AM IST
Updated Mon, 21 Apr 2014 07:24 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in chhatisgarh

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से अमेठी में राहुल गांधी की जीत पक्की करने की अपील पर पलटवार किया है। मोदी ने कहा है कि जब राहुल अपने चुनाव क्षेत्र को नहीं संभाल सकते तो देश क्या संभालेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोपों को लेकर भी सोनिया और राहुल पर फिर निशाना साधा।

मोदी ने कहा, सोनिया ने अमेठी के लोगों से अपने बेटे का ध्यान रखने की मिन्नतें कीं। जबकि हमें बताया जाता है राहुल देश का ख्याल रखेंगे। उन्होंने जनता से पूछा कि आप बताइए अगर राहुल अमेठी को नहीं संभाल सकते तो देश को क्या संभालेंगे।
विज्ञापन

'जीजाजी' पर मोदी का हमला

narendra modi rally in chhatisgarh

गौरतलब है कि सोनिया ने शनिवार को कहा था कि मैंने इंदिरा जी की परंपरा का निर्वाह करते हुए 2004 में अमेठी के लोगों को राहुल को सौंप दिया था। इंदिरा गांधी ने भी इसी तरह राजीव को आपको सौंपा था। इसलिए अब आप राहुल का ध्यान रखिएगा।

मोदी ने रॉबर्ट वाड्रा पर एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दसवीं क्लास पास और जेब में एक लाख रुपये रखने वाला एक शख्स आज 300 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक हो गया। यह विकास का मां-बेटा मॉडल है। उन्होंने कहा कि आपने 2जी के बारे में सुना होगा अब जीजाजी के बारे में सुनिये। क्या हमें देश को ऐसे लोगों के हाथों सौंप देना चाहिए?

मोदी ने कहा कि राहुल महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं। लेकिन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में जो दस राज्य शीर्ष पर हैं उनमें सात में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस का नया नारा अब हर हाथ लूट, हर बोल झूठ होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed