फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi pulls up minister for gifts to journalists

गिफ्ट बांटने पर मोदी ने ली मंत्री की क्लास

Sat, 13 Sep 2014 07:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 13 Sep 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi pulls up minister for gifts to journalists

क बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को कड़ी फटकार लगाई है। यह फटकार एक मंत्री की तरफ से पत्रकारों को बांटे गए उपहारों को लेकर लगाई है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक यह युवा मंत्री मोदी के भरोसेमंद लोगों मे शामिल हैं। मोदी को इस मंत्री की योजनाओं और कारोबार पर अच्छी पकड़ के चलते काफी विश्वास है। जिससे प्रभावित होकर उन्हें कैबिनेट में पद दिया गया है। मोदी के इस विशेष मंत्री ने कुछ पत्रकारों को बहुमूल्य उपहार भेंट किये थे।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने अपनी सफाई में कहा था कि दिये गए उपहार बहुमूल्य नहीं थे और पहले भी उपहार देने की रीति चली आ रही है। इस पर मोदी ने मंत्री की एक नहीं सुनी। मोदी ने मंत्री की सफाई को सिरे से खारिज कर दिया। सभी मंत्रियों के सामने उपहार देने वाले मंत्री को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने सभी मंत्रियों को भविष्य में ऐसा नहीं किये जाने के लिए सचेत भी किया। गौरतलब है कि मोदी ने सभी मंत्रियों को पहले से ही ऐसे उपहार नहीं दिये जाने को लेकर चेतावनी दी थी।

मोदी ने साफ कर दिया है कि आगे ऐसी कोई भी बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोदी ने सभी कैबिनेट मंत्री को राय दी की आगे वे ऐसे उपहार बांटने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed