फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi property

नरेंद्र मोदी के पास है इतनी संपत्ति

Sun, 02 Feb 2014 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 02 Feb 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
narendra modi property

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र भाई मोदी की मेरठ के शताब्दी नगर में होने वाली रैली से पहले उनके संघर्ष से भरे जीवन पर आधारित पुस्तकें भी खूब बिकी।

विज्ञापन


इनमें मोदी के चाय बेचने वाले बचपन से लेकर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने तक की कहानी है। साथ ही गुजरात विधान सभा चुनावों में की बताई गई उनकी संपत्ति का ब्योरा भी है।
विज्ञापन


ऐसी ही एक पुस्तक है नरेन्द्र मोदी - संघर्ष से शिखर तक। इसके पृष्ठ संख्या 19 पर मोदी की संपत्ति का विवरण है।

पांच सालों में खूब बढ़ा बैंक बैलेंस

narendra modi property

उन्होंने 2007 के विधान सभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 30 लाख बताई थी। 2012 में यह एक करोड़ बताई गई। उनके पास 2007 में सोने की तीन अंगूठी थीं, जो 2012 मे चार हो गई।

इन पांच सालों में मोदी का बैंक बैलेंस भी खूब बढ़ा। 2007 में उनके एकाउंट में 8,55,651 रुपये थे, जबकि 2012 में 27,24,409 हो गए। मोदी ने इन पांच सालों में 39 लाख वेतन लिया।

मोदी के पास एकमात्र प्रोपर्टी गांधीनगर में 330 वर्ग मीटर का घर है जो उन्होंने 2002 में खरीदा था। उन्होंने 2007 में नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में 3,39,575 रुपये निवेश किया, जो 2012 में बढ़कर 4,00,917 हो गया।

कहीं साधु न बन जाए मोदी

narendra modi property

पुस्तक में मोदी के बारे में और भी जानकारी हैं। गुजरात के वड़नगर गांव में 17 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी ने राजनीति शास्त्र में एमए किया है। उनके पिता दामोदर दास मूलचंद मोदी का 1989 में निधन हो गया। छह भाई बहनों में मोदी तीसरे नंबर के हैं। उनके बड़े भाई सोमभाई मोदी आज भी पैतृक गांव में रहते हैं।

किताब में एक दिलचस्प किस्सा बताया गया है। मोदी को 1958 में आठ साल की उम्र में ही गुजरात के प्रांत प्रचारक लक्ष्मण राव इनामदार उर्फ वकील साहब ने स्वयंसेवक की शपथ दिलवाई थी।

आरएसएस से जुड़ने के बाद मोदी ने नमक और तेल खाना बंद कर दिया था। इससे उनकी मां हीराबेन और भाई प्रह्लाद डर गए थे कि कहीं नरेंद्र साधु बनने तो नहीं जा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed