फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi pitches for more governance and less government

मैं, मेरी गवर्मेंट और मेरा गवर्नेंस: मोदी

Mon, 08 Apr 2013 09:17 PM IST
दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Apr 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
narendra modi pitches for more governance and less government

दिल्ली में एक दिन में दूसरी बार सार्वजनिक मंच से बोलने का मौक़ा मिला तो गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी सरकार और अपनी सरकार के सुशासन का गुणगान किया।

विज्ञापन


उन्होंने उदाहरण दे देकर मंच से बताने की कोशिश की कि गुजरात में वो एक ऐसा मॉडल विकसित कर रहे हैं जो जनता के प्रति जवाबदेही से काम करे।

उन्होंने अपने भाषण में केंद्र राज्य संबंध और योजना आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

इससे पहले सुबह उन्होंने फ़िक्की में महिलाओं के विषय पर बोलते हुए अपनी सरकार का इसी तरह का गुणगान किया था।

नजरिया बदलने की अपील
एक योजना आयोग से लेकर श्रम समस्या तक सभी मामलों में नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य के संबंधों को ठीक करने की ज़रुरत है और इसके लिए दो कमीशनों की रिपोर्ट्स को लागू करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बार बार दोहराया कि मौजूदा केंद्र सरकार इसे ठीक नहीं करना चाहती। इसके लिए उन्होंने गुजरात में गैस पाइप लाइन बिछाने पर लगाई गई रोक का उदाहरण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी 18 के एक कार्यक्रम में भूमि अधिग्रहण के सवाल पर एक बार फिर उन्होंने अपनी पीठ थपथपाई और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि गुजरात ही सही मॉडल हो सकता है।

रिटेल सेक्टर में भाजपा की नीति का उन्होंने समर्थन किया और कहा कि देश को रक्षा उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि वे सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण से बचना चाहते हैं।

मोदी ने बताया कि अगर हम चीन से अपनी तुलना करें तो हम इन दो मामलों में मजबूत हैं।

डेमोग्राफी 
उन्होंने कहा कि भारत के 65 फीसदी लोग 35 से कम उम्र के हैं जबकि चीन में ऐसा नहीं है। हम एक युवा देश हैं और यही हमारी ताकत है।

डेमोक्रेसी
भारत में डेमोक्रेसी है जबकि चीन में साम्यवाद (कम्यूनिस्ट) है। यही हमारी ताकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed