फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi old tweet against rail fare hike during upa tenure

किराया बढ़ाने में अपना ही 'ज्ञान' भूले मोदी

Sat, 21 Jun 2014 09:32 PM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
narendra modi old tweet against rail fare hike during upa tenure

रेल किरायों में 14.2 फीसदी की बढोतरी कर मोदी सरकार चौतरफा घिर गई है। महंगाई नियंत्रित न कर पाने के कारण मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में यूपीए सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

विज्ञापन


कड़वी डोज और कड़े फैसलों के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी महंगाई को नए पैकेट में जनता के सामने रख दिया है। यूपीए सरकार के 10 वर्षो के कार्यकाल में यात्री किराये में मामूली बढ़ोतरी की गई।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने उस नजीर को नजरअंदाज कर एक ही झटके में 14.2 फीसदी की बढोतरी कर डाली। भारतीय रेलवे के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी बढोतरी है।

मोदी अपनी ही नसीहत भूल गए

narendra modi old tweet against rail fare hike during upa tenure

जुलाई के दूसरे सप्ता‌ह में बजट सत्र शुरू हो रहा है। उसी सत्र में रेल बजट भी पेश होना है। रेल भाड़ों में बढोतरी संसद के बजट सत्र से ठीक पहले की गई। किराया बढ़ाने की जल्दबाजी में नरेंद्र मोदी अपनी ही पुरानी नसीहत भूल गए।

2012 में यूपीए सरकार ने रेल सत्र के चंद दिनों पहले की रेल माल भाड़े में बढोतरी की थी। उन दिनों नरेंद्र मोदी ने बतौर गुजरात मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था। उन्हें खुद ही ट्विटर पर उस बात की जानकारी दी थी।

मोदी ने ट्विटर पर कहा था कि रेल बजट के ठीक पहले यूपीए सरकार ने संसद की अनदेखी करके माल भाड़े में बढोतरी की है। मैनें प्रधानमंत्री को विरोध में पत्र लिखा है।

कांग्रेस ने याद ‌दिलाया पुराना ट्वीट

narendra modi old tweet against rail fare hike during upa tenure

कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी का ये पुराना ट्वीट पढ़कर सुनाया।

मोदी की नसीहत याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सात मार्च 2012 को यूपीए सरकार के समय हुए रेल किराये में वृद्घि का विरोध करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा था। लेकिन मोदी सरकार खुदी ही वही काम किया है।

कांग्रेस महसचिव अजय माकन ने मंहगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को आड़े हाथों‌ लिया। उन्होंने कहा कि अभी सरकार को 30 दिन भी नहीं हुए कि देश को इस मुश्किल की घड़ी में जनता पर बोझ लाद दिया गया है।

विज्ञापन

अब कांग्रेस ने दी नसीहत

narendra modi old tweet against rail fare hike during upa tenure

अजय माकन ने कहा कि जब पूरी दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ रही है। इराक में युद्घ चल रहा है। देश में पहले से ही महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में रेल किरायों में अब तक की सबसे ज्यादा वृद्घि करना जानबूझकर जनता की कमर तोड़ना है।

माकन ने कहा कि सरकार 25 जून से ही इसे लागू कर रही है। यानी कि जो परिवार गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए बाहर गया है। जब वे वापस आएगा तो उन्हें रास्ते में बढ़े किराये को झेलना पड़ेगा। लोगों को घर जाकर पैसा लेने का मौका भी नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed