फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi likely to address only one public rally in karnataka

कर्नाटक में केवल एक ही चुनाव सभा करेंगे मोदी

Fri, 26 Apr 2013 08:23 AM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Fri, 26 Apr 2013 08:23 AM IST
विज्ञापन
narendra modi likely to address only one public rally in karnataka

कर्नाटक भाजपा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से आस लगाई थी कि वह विधानसभा चुनाव में पार्टी का बंपर चुनाव प्रचार करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है।

विज्ञापन


संभावना है कि मोदी कर्नाटक में जगह-जगह प्रचार करने की बजाए सिर्फ एक सार्वजनिक सभा को ही संबोधित करें।

राज्य भाजपा अध्यक्ष प्रहलाद जोशी ने कहा कि मोदी रविवार को नेशनल कालेज ग्राउंड में एक सभा को संबोधित करेंगे।

संवाददाताओं द्वारा यह पूछने पर कि पार्टी अपने लोकप्रिय नेता का सहारा क्यों नहीं ले रही है, जोशी ने कहा कि वह प्रचार के लिए बाकी तारीखों पर मोदी के साथ विचार करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने कहा कि मोदी सिर्फ नेशनल कॉलेज ग्राउंड की सभा को ही संबोधित करेंगे। मोदी द्वारा अन्य सभाओं को संबोधित करने की कोई संभावना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अध्यक्ष राजनाथ सिंह राज्य में प्रचार कर चुके हैं।

इसके अलावा वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने चुनावी रणनीति तथा घोषणा पत्र तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य में भाजपा पहले जैसे मजबूत नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सत्ता विरोधी लहर बह रही है। ऊपर से भ्रष्टाचार का मुद्दा जनता के बीच गरम है। ऐसे में मोदी राज्य में अधिक सक्रिय होने पर राजी नहीं हैं।

मोदी को लगता है कि प्रचार करने के बाद अगर पार्टी की करारी हार हुई तो उनकी देश व्यापी छवि खराब हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed