'खुद के पीआर में व्यस्त है पीएम नरेंद्र मोदी'
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। बहुत दिनों बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए राहुल गांधी ने सीधे मोदी पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जब से सत्ता में आए हैं तब से सिर्फ व्यक्तिगत जनसंपर्क में लगे हुए हैं। अभी तक कोई काम नहीं किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार में सिर्फ तीन-चार उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें की जा रही है। काम नहीं किया जा रहा है।
'राहुल गांधी की संकीर्णता'
उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य ध्यान सस्ती बिजली और पानी की उपलब्धता है। राहुल ने कहा कि सभी के सिर पर छत होनी चाहिए। साथ ही संविदा कर्मियों को पक्की नौकरी मिलनी चाहिए।
इस समय जो गरीब लोग हैं उनको रास्ता दिखाने की जरूरत है। गरीब लोगों की मदद की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि राहुल गांधी के इस तरह की टिप्पणी से राहुल गांधी की संकीर्णता दिखती है।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान ने कहा कि राहुल गांधी छुट्टी मनाकर वापस आए हैं। इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी पीआर नहीं कर रहे, बल्कि जनता से प्यार कर रहे हैं।