फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi's statement in Rajya Sabha on Peshawar School Attack

'पाकिस्तान को उचित शब्दों में बात पहुंचा दी है'

Fri, 19 Dec 2014 07:44 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi's statement in Rajya Sabha on Peshawar School Attack

पाकिस्तान के पेशावर में हुए हमले के मसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में बोलते हुए कहा कि पेशावर में हुए हमले से जितना दुखी पाकिस्तान है, उतना ही भारत भी। सभी भारतीयों की आंखों में इस बच्चों के लिए आंसू हैं। मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "पाकिस्तान को उचित शब्दों में बात पहुंचा दी गई है।"

विज्ञापन


लोकसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि 26/11 के आरोपी जकी उर रहमान लखवी को जमानत देकर पाकिस्तान ने आतंक के खिलाफ लड़ने की अपनी ही बात का मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, राज्यसभा में धर्मांतरण के मुद्दे पर गतिरोध बरकरार है। विपक्ष पीएम का जवाब चाहता है, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि पीएम इस मामले पर बोलें।

कल ही सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया था कि पीएम इस पर जवाब नहीं देंगे, हालांकि वह राज्यसभा में मौजूद थे। वैंकेया नायडू और अरुण जेटली ने चर्चा कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर कहा है कि पीएम को सदन का सम्मान करना चाहिए। खबर के लिखे जाने तक विपक्ष पीएम के जवाब के लिए अड़ा हुआ है और सरकार चर्चा के लिए।

23 को खत्म हो जाएगा सत्र

Narendra Modi's statement in Rajya Sabha on Peshawar School Attack

राज्यसभा में बीते कुछ दिनों से गतिरोध और विरोध जारी है। 23 दिसंबर को सत्र खत्म हो जाएगा और बचे हुए कम वक्त में ही सरकार को कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने हैं।

सत्र शुरु होने से पहले सरकार ने बताया था कि वह 37 महत्वपूर्ण विधेयक लाना चाहती है और तभी ये माना जा रहा था कि अगर ऐसा होता है तो ये मोदी सरकार की कामयाबी के तौर पर देखा जाएगा।

दरअसल विपक्ष बीजेपी सांसदों और मंत्रियों की ओर से दिए जा रहे विवादास्पद बयानों से खफा है। पीएम अपनी एक मंत्री के लिए संसद में इस बात को भी कह चुके हैं कि उन्हें माफ कर दिया जाना चाहिए।

इसके अलावा धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दे पर पीएम का कुछ ना बोलना भी विपक्ष को मौका दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed