फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra_Modi_history_lessons_BJP_Congress

'मोदी को इतिहास पढ़ाएं भाजपा के नेता'

Tue, 12 Nov 2013 04:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Nov 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
Narendra_Modi_history_lessons_BJP_Congress

बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस ने कहा कि उन्हें बीजेपी के ही वरिष्ठ नेताओं से इतिहास की क्लास लेनी चाहिए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि मिस्टर मोदी सोचते हैं कि वह इतिहास बना रहे हैं जबकि वह इतिहास को बिगाड़ रहे हैं। वह हर दिन नए तथ्यों के साथ आते हैं जो ऐतिहासिक सच्चाई से कोसों दूर होते हैं।
विज्ञापन


रविवार को मोदी ने गुजराती स्वतंत्रता सेनानी श्यामाजी कृष्णा वर्मा को के बारे में बात करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र कर दिया था, जो जनसंघ के संस्थापक हैं और कहा कि उनका देहांत विदेश में हुआ, जिसे कांग्रेस की सरकार ने भुला दिया। हालांकि उसी समय मोदी को टोककर सही जानकारी दी गई, जिसके बाद मोदी ने अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हो गया मोदी को? इस बार अपने ही नेता पर गलती!

रमेश ने मोदी पर ताना मारते हुए कहा कि यह कुछ इस प्रकार होगा कि मैं अरुण नेहरू को जवाहर लाल नेहरू के साथ मिला दूं और कहूं, ओह! नेहरू राजनीति में आने से पहले पेंट बेचते थे।

बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावड़केर ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस बेकार की बातों को मुद्दा बना रही है। यह किसी के साथ भी हो सकता है। इसे मुद्दा बनाना तो मूर्खता है।

आतंकियों ने हिट कराई मोदी की रैलीः नीतीश


गुजरात के सीएम ने एक बार इसी तरीके से गलती कि जिसमें उन्होंने कहा कि चीन अपने जीडीपी का 20 फीसदी शिक्षा पर खर्च करता है। जबकि सच्चाई ये है कि यह आंकड़ा महज 3 फीसदी का है।

पटना की अपनी रैली में तक्षशिला को बिहार में बताने को लेकर अपनी किरकिरी करा चुके हैं। उसी रैली में मोदी ने कहा था कि सिकंदर बिहार तक आए थे। जबकि तक्षशिला पाकिस्तान में है और सिकंदर बिहार तक कभी पहुंच ही नहीं पाए थे।

ऐसी ही एक और गलती मोदी से तब हुई जब उन्होंने कहा था कि नेहरू, सरदार पटेल की शवयात्रा में नहीं शामिल हुए थे।

बीजेपी के अंदर एक धड़ा मोदी की इन गलतियों पर चिंतित है, जो सोचता है कि मोदी अपने विरोधियों को अपनी गलतियां परोस कर दे रहे हैं। जिसके बाद मोदी को 'फेंकू' कहा जाने लगा है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे यह जानकर आश्चर्य हो रहा है कि बीजेपी ने उस व्यक्ति को अपना पीएम उम्मीदवार चुना है जिसे इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। अगर वह पीएम बन जाते हैं और संयुक्त राष्ट्र में ऐसा ही कुछ बोल आते हैं तो सोचिए हमारी क्या इज्जत रह जाए?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed