फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi government is not following decision of surpeme court

'सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं मान रही मोदी सरकार'

Thu, 07 Aug 2014 05:40 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
narendra modi government is not following decision of surpeme court

मोदी सरकार की तरफ से मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल को हटाए जाने के मामले ने सियासी जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस ने कमला बेनीवाल को हटाए जाने के मामले पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह से जवाब मांगा है। कांग्रेस पार्टी ने कमला बेनीवाल के तबादले और फिर उन्हें हटाए जाने को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताते हुए असंवैधानिक भी करार दे दिया। पर सरकार ने साफ करते हुए कहा कि यह कार्रवाई संविधान के तहत ही हुई है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्‍लंघन

narendra modi government is not following decision of surpeme court

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा कि कमला बेनीवाल का तबादला और उनको हटाना न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है, बल्कि असंवैधानिक भी है। उन्होंने कहा कि 2004 में गवर्नर के तबादले को लेकर बीजेपी खुद कोर्ट गई थी। कांग्रेस के नेता अजय माकन ने कहा कि अगर कमला बेनीवाल को हटाना ही था तो कुछ दिन पहले उनका स्‍थानांनतरण क्यों किया गया था?

कांग्रेस की तरफ से लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि कमला बेनीवाल पर गंभीर आरोप हैं और उनके खिलाफ संविधान के तहत कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि कमला बेनीवाल के खिलाफ कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं है और इसके पीछे किसी तरह की राजनीति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमला बेनीवाल को राज्यपाल के पद से हटाया

narendra modi government is not following decision of surpeme court

कमला बेनीवाल को राज्यपाल के पद से हटाए जाने के बाद से राजनीतिक गलियारे में सियासी हलचल ज्यादा तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कमला बेनीवाल को हटाने का निर्णय राष्ट्रपति का है। इससे प्रधानमंत्री का कोई भी लेना-देना नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद वीरप्पा मोइली ने कहा कि किसी को भी बेवजह नहीं हटाया जा सकता है। राज्यपाल को हटाने के पीछे कोई कारण होना चाहिए।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सविंधान के दायरे में रहते हुए ही राष्ट्रपति की तरफ से यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

राजनीतिक बदले की कार्रवाई

narendra modi government is not following decision of surpeme court

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कमला बेनीवाल को इस तरह से राज्यपाल के पद से हटाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह पूरी तरह से राजनीतिक बदले की कार्रवाई है।

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति के पास ऐसे निर्णय करने का अधिकार है। इस मुद्दे पर कोई कमेंट नहीं करूंगा।

शिवसेना के नेता संजय राऊत ने कहा कि कमला बेनीवाल एक राज्यपाल की तरह नहीं बल्कि एक राजनीतिक की तरह कार्य कर ही थी।

जेडीयू सांसद अनवर अली ने कहा कि मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल को हटाना पूरी तरह से एक राजनीतिक बदले की भावना से लिया गया निर्णय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed