फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi_comment_kapil sibbal

मोदी ने किसे कहा 'दिल्ली का बुद्धिमान' नेता?

Sun, 24 Nov 2013 10:52 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 Nov 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
narendra modi_comment_kapil sibbal

केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा कि दिल्ली में एक बहुत बुद्धिमान नेता रहते हैं। खुद को पता नहीं क्या मानते हैं। वे कहते हैं कि गरीब पहले सूखी सब्जी खाता था, अब दो-दो सब्जी खाता है इसलिए महंगाई बढ़ गई। ऐसे लोग देश चला रहे हैं। आप समझ लें कि आपका क्या होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री कम बोलते हैं। मैं देर से आपके बीच पहुंचा तो सॉरी बोला पर उनका अहम इतना ज्यादा है कि जनता को कुछ समझते ही नहीं हैं। महंगाई कम करने के चार मुख्यमंत्रियों की कमेटी बनी थी। कमेटी ने प्रधानमंत्री को सुझाव दिए, जो ठंडे बस्ते में ही हैं।’
विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सत्ता में आने के बाद दिल्ली की साख लौटाएंगे। केंद्र में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे तो उनसे पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली का चुनाव सेमीफाइनल है। यह तो ट्रेलर होगा, फिल्म तो अभी बाकी है। दिल्ली में कोल्डस्टोरेज बनाकर महंगाई पर काबू पाएंगे।

विजय गोयल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में दिल्ली भी जीतेंगे और केंद्र में भाजपा की सरकार भी बनाएंगे। सत्ता में आने पर दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित होंगी, बिजली की कीमत में कमी आएगी।


गोयल का फोटो स्टेज से नदारद
रैली के लिए स्टेज का तो भव्य निर्माण किया गया। नरेंद्र मोदी और डॉ. हर्षवर्धन समेत एक दर्जन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों की फोटो स्टेज की शोभा बढ़ा रही थी लेकिन प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल का फोटो नहीं दिखाई पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed