फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi challenged election commission

मोदी ने चुनाव आयोग को दी एक और मामला दर्ज करने की चुनौती

Mon, 05 May 2014 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 05 May 2014 03:29 AM IST
विज्ञापन
narendra modi challenged election commission

अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से खफा नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग पर हिंसा और चुनावी धांधली रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए चुनौती दी है कि आयोग चाहे तो उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज कर सकता है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के चौथे चुनावी दौरे पर आए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने बांकुड़ा और आसनसोल में अपनी रैलियों में मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर तो हमले किए ही, यह भी दोहराया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधकर जाना होगा।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि मैं आयोग पर गंभीर आरोप लगा रहा हूं। वह उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनावी धांधली और हिंसा रोकने में नाकाम रहा है।

चुनाव आयोग पर मोदी ने साधा निशाना

narendra modi challenged election commission

मोदी ने सवाल किया कि पूरी सरकारी मशीनरी हाथ में होने और प्रधानमंत्री से ज्यादा अधिकार होने के बावजूद आयोग आखिर चुप्पी साधे क्यों बैठा है? निष्पक्ष चुनाव कराना उसकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को मतदान के दौरान यहां कैसी धांधली हुई, यह सबको पता है। मालूम हो कि गुजरात के गांधीनगर में मतदान के बाद अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह दिखाने और इसके तुरंत बाद प्रेस कांफ्रेंस करने को लेकर मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

मोदी ने दोहराया कि केंद्र में पार्टी की सरकार बनने पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस जाना होगा। एक दिन पहले ही ममता ने चुनौती दी थी कि अगर हिम्मत है तो कोई बांग्लादेश से आए लोगों को छूकर दिखाए। लेकिन मोदी ने कहा कि देश के युवाओं की नौकरियां हथियाने वालों को यहां से जाना होगा।

मोदी ने दिए ममता के आरोपों के जवाब

narendra modi challenged election commission

मोदी ने ममता के आरोपों के जवाब भी दिए। ममता ने पिछले सप्ताह मोदी को कागजी शेर करार देते हुए कहा था कि कागजी शेर और रॉयल बंगाल टाइगर में बहुत फर्क होता है।

मोदी ने दावा किया कि कागजी शेर के राज्य गुजरात में महिलाएं पश्चिम बंगाल के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हैं। मोदी ने कहा कि ममता अगर खुद को शेर समझती हैं तो पहले शारदा चिटफंड घोटाले के आरोपियों को जेल भिजवाएं।

मोदी ने कहा कि ममता चाहे उनके खिलाफ कितने भी हमले करें, वे केंद्र में सरकार बनाने के बाद बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। वे बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति में यकीन रखते हैं।

विज्ञापन

'पहले लड्डू और अब रसगुल्ले'

narendra modi challenged election commission

मोदी ने लोगों से कहा कि केंद्र में एक मजबूत सरकार बनाने की स्थिति में उनके दोनों हाथों में रसगुल्ले होंगे। केंद्र भी राज्य के विकास में मदद करेगा। उसके बाद ममता को मजबूरन विकास की प्रक्रिया तेज करनी होगी।

इससे पहले 5 फरवरी को कोलकाता में अपनी रैली में मोदी ने लड्डू शब्द का इस्तेमाल किया था। लेकिन अब उन्होंने रसगुल्ला शब्द का प्रयोग किया।

मोदी ने चुनौती नहीं, सुझाव दिया: भाजपा
भाजपा ने कहा है कि मोदी ने चुनाव आयोग को चुनौती नहीं दी, बल्कि एक नेता के तौर पर सिर्फ सुझाव दिया है। भाजपा नेता एमजे अकबर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दूसरे राजनीतिक दल भी ऐसा सुझाव दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed