फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi attack on rahul sonia

'अगर मैं सामने आ जाऊं तो मुझे दस-बारह चांटे ही लगा देंगे मां-बेटे'

Mon, 28 Apr 2014 07:34 AM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 07:34 AM IST
विज्ञापन
narendra modi attack on rahul sonia

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि मां-बेटे झूठ की खेती करते हैं।

विज्ञापन


गुजरात में लोकायुक्त नहीं होने के राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल नासमझ हैं। उनसे गलत भाषण पढ़वाए जाते हैं।

गुजरात में लोकायुक्त हैं और उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के एक दिवंगत मुख्यमंत्री के खिलाफ रिपोर्ट भी दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर भी व्यंग्य वाणों की बारिश की।
विज्ञापन

'पापियों को भगवान भी नहीं बचा सकते'

narendra modi attack on rahul sonia

सोनिया गांधी के ‘भगवान बचाओ’ वाली टिप्पणी पर कहा कि अब ‘पापियों’ को भगवान भी नहीं बचा सकते। उन्होंने महोबा, फतेहपुर और उन्नाव की जनसभाओं में भी सोनिया गांधी और राहुल को निशाने पर रखा।

यहां रविवार को झांसी के क्राफ्ट मेला ग्राउंड में झांसी-ललितपुर सीट से प्रत्याशी उमा भारती के समर्थन में आयोजित सभा में मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की समझ पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि गुजरात की जनसंख्या छह करोड़ है, जबकि राहुल कह रहे हैं कि गुजरात में नौकरियों में सत्ताइस हजार करोड़ पद रिक्त पड़े हुए हैं।

इसी तरह, राहुल ने कहा कि गुजरात में एक में से दो बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। उन पर मुझे हंसी आती है।

सपा और बसपा पर भी मोदी का हमला

narendra modi attack on rahul sonia

व्यंग्यात्मक लहजे में मोदी ने कहा कि राहुल भैया को उनकी भाषण बनाने वाली टोलियां व उनकी मां को उनके सलाहकार तबाह कर देंगे। आने वाले दिनों में टीवी पर कॉमेडी सीरियल बंद हो जाएंगे। राहुल गांधी के भाषण दिखाने से ही लोगों का भरपूर मनोरंजन हो जाएगा।

वह यहीं नहीं थमे, उन्होंने सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए दोनों पार्टियों को एक ही थाली का चट्टा-बट्टा बताया।

'मुझे दस-बारह चांटे ही लगा देंगे मां-बेटे'
नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे व्यंग्य बाण करते हुए कहा कि मां-बेटे के मन में मेरे लिए काफी गुस्सा भरा है। अगर मैं सामने आ जाऊं तो दोनों मेरा न जाने क्या हश्र करें। शायद मुझे दस-बारह चांटे ही लगा दें। वह फतेहपुर में तेलियानी ब्लॉक के सामने ग्राउंड की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed