{"_id":"97dd7fcc-d11a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-anointed-chairman-of-bjp-poll-campaign-panel-who-what-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को 2014 की कमान सौंपने पर किसने क्या कहा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी को 2014 की कमान सौंपने पर किसने क्या कहा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Jun 2013 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार अभियान समिति की कमान नरेंद्र मोदी के हाथ में आने के बाद कई भाजपा नेताओं ने नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह, संजय राउत सहित अन्य नेताओं ने मोदी को बधाई दी है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी की ताजपोशी का स्वागत करते हुए बधाई दी और कहा कि सभी मिलकर 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
शिवराज ने कहा कि यह फैसला सर्वसम्मत्ति से लिया गया है और सभी मिलकर पार्टी को विजय पथ पर आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में सभी अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की छत्रछाया में पले बढ़े हैं और उनका आशीर्वाद सबके साथ है। पार्टी आगे भी उनके मार्गदर्शन में काम करती रहेगी।
विज्ञापन
रमन सिंह
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी मोदी को बधाई देते हुए कहा कि इस निर्णय से आने वाले चुनावों में पार्टी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अब युवा शक्ति और अनुभव दोनों के साथ चुनाव में उतरेगी और निश्चित रूप से उसे जीत मिलेगी।
वसुंधरा राजे
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि मोदी को केंद्रीय चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय आगामी लोकसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगा। पार्टी ने यह फैसला मोदी की संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए लिया है।
शिवसेना
एनडीए के अहम सहयोगी दल शिवसेना ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा के चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।
पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी की नियुक्ति का स्वागत करते हैं। हम मोदी को शुभकामना देते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे देश से बाहर हैं। वहां से उन्होंने मोदी को फोन कर बधाई दी है।
राउत ने कहा कि मोदी प्रभावशाली नेता और जनता के बीच काफी पॉपुलर हैं। उन्हें भाजपा चुनाव समिति का प्रमुख बनाया जाना यूपीए सरकार को केंद्र से बाहर करने में एनडीए की मदद करेगा।
जगदीश भावसर
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष चुने जाते ही राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल छा गया। उन्होंने पार्टी मुख्यालय के पास नाच-गाकर जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी और पटाखे छोड़े।
राज्य के भाजपा प्रवक्ता जगदीश भावसर ने कहा कि जब मोदी गोवा से लौटेंगे, तो उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। गुजरात ने उनके नेतृत्व में प्रगति की है और सभी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में देश भी विकास करेगा।
राजनाथ सिंह
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बड़े दिल वाला कहकर सराहना की।
एम वीरप्पा मोइली
केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 के लोकसभा चुनाव में चेहरा बनाने से भाजपा को नहीं, बल्कि कांग्रेस को फायदा होगा।
मोइली ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी को सामने लाने से देश के 30 करोड़ अल्पसंख्यक मतदाता कांग्रेस को वोट देंगे।
सुखबीर सिंह बादल (शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष)
देश के लोग यूपीए सरकार से देश को बचाने के लिए एनडीए की और देख रहे हैं। मोदी को चुनाव प्रचार कमेटी का चेयरमैन बनाए जाना 2014 के चुनावों में एनडीए की जीत का आधार बनेगा। शिअद भाजपा द्वारा उठाए प्रत्येक कदम पर उसके साथ डट कर खड़ा है।
सुभाष शिरोडकर (गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष)
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सास-बहू सीरियल की तरह है। गोवा के घटनाक्रम से पूरा देश भाजपा के अंदर के मतभेदों का गवाह बना है। 2014 के आम चुनाव को लेकर भाजपा नर्वस है, जबकि कांग्रेस को अपनी जीत का भरोसा है।
अली अनवर अंसारी (जद-यू सांसद)
मोदी को भाजपा चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंपने से एक नई तरह की स्थिति पैदा हो गई है। इससे भविष्य में जटिलताएं पैदा होंगी।
अरुण जेटली (राज्यसभा में विपक्ष की नेता)
हर पार्टी चुनावों में अपने तुरुप के पत्ते का इस्तेमाल करती है और पार्टी अध्यक्ष ने वही किया है।