फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi and rajnath dinner party

राजनाथ की डिनर पार्टी में मोदी, क्या हुई बातचीत?

Fri, 30 Aug 2013 09:01 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2013 09:01 AM IST
विज्ञापन
narendra modi and rajnath dinner party

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित डिनर में चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की।

विज्ञापन


इस बीच राजनाथ और मोदी ने पार्टी के सभी सांसदों को मिशन 2014 की तैयारी में जुट जाने को कहा है। भाजपा नेतृत्व ने कहा कि जनता कांग्रेस के राज से बेहद दुखी है, इसलिए आगामी चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त देना आसान है।
विज्ञापन


भाजपा ने अटल-आडवाणी को किया 'गायब'
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राजनाथ का पार्टी सांसदों के लिए यह पहला रात्रिभोज था। इस रात्रिभोज में मोदी भी शामिल हुए। राजनाथ व मोदी ने आगामी चुनावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रात्रिभोज से पहले भाजपा नेता राजेश जैन ने पार्टी के संसदीय बोर्ड के सामने लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से प्रस्तुति दी। वे पहले भी संक्षिप्त प्रस्तुति दे चुके हैं।

इस बार प्रत्येक संसदीय क्षेत्र को लेकर विस्तार से बताया कि भाजपा की स्थिति कैसी है और वहां की राजनीतिक व सामाजिक स्थिति की जानकारी दी।

इससे पहले राजनाथ ने मीडिया से कहा कि सांसदों के लिए यह भोज लंबे समय से प्रस्तावित था। चूंकि मानसून सत्र पहले 30 अगस्त को खत्म होना था, इसलिए रात्रिभोज की यह तिथि तय की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed