फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi and murli manohar joshi meeting in rally

मोदी ने छुए जोशी के पैर और दी कुर्सी

Sat, 19 Apr 2014 12:50 PM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
narendra modi and murli manohar joshi meeting in rally

कानपुर के कोयला नगर में शुक्रवार को चुनावी रैली के दौरान मंच पर नरेंद्र मोदी और मुरली मनोहर जोशी एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिले।

विज्ञापन


जोशी ने स्वागत में बुके बढ़ाया तो मोदी लपक कर उनके पांव पर झुक गए और उन्हें अपनी लिए सजी कुर्सी पर बैठा दिया।

साथ ही उन्हें अपना मार्गदर्शक बताया। इस जुगलबंदी को देख कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाईं और आवाज गूंजी- यह है मोदी भाई का बड़प्पन।

जोशी ने बुके दिया, मोदी पांव पर झुके

narendra modi and murli manohar joshi meeting in rally

भाजपा के कद्दावर नेता मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी के बीच मनमुटाव की खबरें पिछले दिनों चर्चा का विषय बनी थीं। कभी बनारस की सीट तो कभी बयानों पर सुर्खियां बनीं।

मोदी पर जोशी के हालिया बयान ने तो चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया था। शुक्रवार दोपहर 1.45 पर मोदी का हेलिकॉप्टर लैंड किया, मोदी सीधे तेज कदमों से अपनी कलाई में बंधी घड़ी देखते मंच पर पहुंचे और हाथ जोड़कर भीड़ को प्रणाम किया।

तभी जोशी ने बुके बढ़ाया तो मोदी उनके पांव पर झुक गए। जोशी उन्हें पकड़ लिया और मोदी बोले-कैसे हैं डॉक्टर साहब? जोशी बोले-बिल्कुल ठीक।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार भी आपको हो जाएगा रफ्ता-रफ्ता...

narendra modi and murli manohar joshi meeting in rally

इस बीच जोशी ने उन्हें उस बड़ी कुर्सी पर बैठने का आग्रह किया जो उनके लिए मंच के बीच सजाई गई थी। पर मोदी ने जोशी को आगे कर उस कुर्सी पर बैठा दिया। जोशी मुस्कुरा कर उस पर विराजमान हो गए।

बस, पूरा मैदान मोदी-मोदी-मोदी से गूंज उठा। किसी ने इसे मोदी की महानता कहा तो किसी ने राजनीति तो किसी ने कूटनीति। मंच के ठीक सामने बेरीकेडिंग के पार एक नेता अचानक शायर हो गए-प्यार भी आपको हो जाएगा रफ्ता-रफ्ता, दिल न मिलता है तो नजरें ही मिलाते रहिये।

मोदी ने भाषण में जोशी को अपना मार्गदर्शक बताते हुए उन्हें जिताने की जोरदार अपील की। इसके पहले जोशी ने अपने संबोधन में मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed