फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra babulal modi u turn on nomination in vadodra

नरेंद्र बाबूलाल मोदी ने वडोदरा से नामांकन वापस लिया

Mon, 14 Apr 2014 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Apr 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
narendra babulal modi u turn on nomination in vadodra
आधा चुनाव नहीं गुजरा है और पर्चे दाखिल करने का मौसम है। आए दिन बड़े-बड़े नेता अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं, जिनमें संपत्ति और अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी देनी पड़ रही है।
विज्ञापन


हालांकि, कुछ ऐसे नेता भी हैं, जो मतदान से ऐन पहले अपना नामांकन वापस ले रहे हैं। इसकी वजह अलग-अलग हो सकती है। इस बीच खबर आ रही है कि नरेंद्र बाबूलाल मोदी ने वडोदरा लोकसभा सीट से अपना नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन

नरेंद्र बाबूलाल मोदी ने वापस लिया नाम

narendra babulal modi u turn on nomination in vadodra

हालांकि, इस खबर से भाजपा समर्थकों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नामांकन वापस लेने वाला शख्स भगवा दल के पीएम पद के दावेदार नहीं, बल्कि कोई और हैं।

दरअसल, कहानी यह है कि वडोदरा लोकसभा सीट से एक निर्दलीय ने पर्चा दाखिल किया था, जिनका नाम नरेंद्र बाबूलाल मोदी है। बाबूलाल मोदी ने मतदान से कुछ दिन पहले अपना नाम वापस ले लिया है।

नाम वापस लेने की वजह नहीं बताई

narendra babulal modi u turn on nomination in vadodra

वडोदरा सीट पर 30 अप्रैल को मतदान होना है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल थी और नरेंद्र बाबूलाल मोदी ने इसी रोज अपना नाम वापस लेने का फैसला किया।

गुजरात के मुख्यमंत्री जैसा नाम रखने वाले नरेंद्र बाबूलाल मोदी ने बड़े जोरशोर से नामांकन दाखिल किया था और उतनी ही गोपनीयता से इसे वापस ले लिया। उन्होंने नामांकन वापस लेने की कोई वजह नहीं बताई है।

विज्ञापन

आठ नेता हैं चुनावी मैदान में

narendra babulal modi u turn on nomination in vadodra

नरेंद्र बाबूलाल मोदी के बाद अब वडोदरा सीट पर आठ नेताओं के बीच मुकाबला होगा। कांग्रेस की तरफ से मधुसूदन मिस्‍त्री और आम आदमी पार्टी के सुनील कुलकर्णी को नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए उतारा गया है।

इसके अलावा जेडीयू के अंबालाल जाधव, बहुजन समाज पार्टी के मधुसूदन रोहित, समाजवादी पार्टी के साहेबखान पठान, अपना देश के पठान महमूद खान और एसयूसीआई के तपन दासगुप्ता भी मैदान में हैं।

नरेंद्र मोदी भी हैं चुनावी मैदान में

narendra babulal modi u turn on nomination in vadodra

नरेंद्र बाबूलाल मोदी का वडोदरा सीट से नामांकन वापस लेने की खबर से पहले बड़ी खबर तब बनी थी, जब भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने इसी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था।

इस नामांकन में उन्होंने अपनी पत्नी का नाम जसोदाबेन बताया। मोदी ने पहली बार माना है कि वो शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम जसोदाबेन है। विरोधी उसी दिन से मोदी पर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed