फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narayan sai want to marry like dashrath

नारायण साईं के तहखाने में मिली चौंकाने वाली चीजें

Fri, 22 Nov 2013 01:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Nov 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
narayan sai want to marry like dashrath

रेप मामले में भगोड़ा घोषित नारायण साईं मोटेरा आश्रम में छापा मारने पहुंची पुलिस उसके खुफिया तहखाने को देखकर दंग रह गई। वहां कुछ चौंकाने वाली चीजें मिली हैं।

विज्ञापन


पुलिस को नारायण साईं के मोटेरा आश्रम में छापा मारने पर खुफिया तहखाने मिले हैं। जब पुलिस साईं के फंड मैनेजर कौशिक वाणी को लेकिर आश्रम पहुंची तो तहखाने देखकर हैरान रह गई।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आश्रम के हर कमरे में तलाशी ली और साधकों से पूछताछ की। इस दौरान कौशिक वाणी ने आश्रम में बने हुए भूमिगत तहखानों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नारायण साईं की कुकर्म कथा, पत्नी जानकी की जुबानी


पुलिस ने बताया कि आश्रम के तहखानों में बेनामी संपत्ति, जमीन और रुपए के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज छिपा कर रखे जाते थे। यहां पर हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, वाईफाई कनेक्शन समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज छुपाकर रखे गए थे। तहखानों की जानकारी कुछ हर लोगों को थी।

'दशरथ' बनना चाहता था साईं
रेप मामले में भगोड़ा घोषित नारायण साईं की करतूतों की पोल अब उनकी पत्नी ही खोल रही है। साईं की पत्नी जानकी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह कई शादियां करना चाहता था।

जानकी ने बताया कि नारायण साईं हमेशा कहता था कि वह दशरथ की तरह चार-चार शादियां करना चाहता है। वह यमुना से हुए अपने बेटे को अपनाने के लिए भी कहता था।

पढ़ें: साईं की मुश्किलें बढ़ीं, नहीं मिली जमानत

इससे पहले जानकी ने स्वीकार किया था कि नारायण साईं का उनकी सेविका यमुना से एक बेटा भी है। साईं की अन्य सेविका और यमुना की बहन गंगा ने भी यही बयान दिया था।

पत्नी ने पुलिस को बताया की जब यमुना गर्भवती हुई तो साईं जानकी से कई बार कहता था कि वह दशरथ की तरह और शादी करना चाहता है। वह यमुना के अलावा अन्य लड़कियों से भी शादी करना चाहता था।

जानकी के अनुसार यमुना के बेटे मोक्ष को लेकर वह कहता था कि जिस तरह दशरथ की पत्नियां एक-दूसरे के बेटों को अपना बेटा मानती थीं, उसी तरह वह भी मोक्ष को अपना बेटा माने। पत्नी ने मना कि नारायण के यमुना के अलावा अन्य कई साधिकाओं से शारीरिक संबंध थे।


पढ़ें: आसाराम समझकर साधु और शिष्य को पीटा

तलाक की सुनवाई के लिए नहीं पहुंचा साईं
नारायण साईं और उसकी पत्नी के बीच तलाक का प्रकरण भी चल रहा है लेकिन साईं उसकी सुनवाई के लिए भी कोर्ट नहीं पहुंचा था। इंदौर कोर्ट में साईं को आठ अक्तूबर को पेश होना था, लेकिन उससे पहले ही वो फरार हो गया।

नारायण साईं और आसाराम पर सूरत की दो बहनों ने रेप का आरोप लगाया है। इसी मामले में साईं छह अक्तूबर से फरार है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया है। पुलिस नारायण साईं की तलाश में उसके कई आश्रमों में छापे मार चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed