फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   namo preparing for pm chair

सिंहासन पर विराजमान होने की तैयारी में जुटे मोदी

Mon, 19 May 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 May 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
namo preparing for pm chair

गंगा आरती के बाद नरेंद्र मोदी अब दिल्ली के सिंहासन पर विराजमान होने की तैयारी में जुट गए हैं। दिल्ली में डटे मोदी ने कैबिनेट गठन की कमान अपने हाथ में ले ली है।

विज्ञापन


उन्होंने इस मुद्दे पर संघ और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श तेज कर दिया है। इसके लिए वे रविवार सुबह पार्टी के भीष्म पितामह लालकृष्ण आडवाणी और शाम को वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी से भी मिले।
विज्ञापन


मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आशीर्वाद लेने के लिए उनके आवास पर भी पहुंचे थे।

आडवाणी बनेंगे लोकसभा स्पीकर

namo preparing for pm chair

भाजपा के नव निर्वाचित सांसद मंगलवार को मोदी को अपना नेता चुनेंगे। इसके बाद वे अगले एक-दो दिन में प्रधानमंत्री पद की शपथ ले लेंगे। शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट गठन की कवायद में जुटे हैं।

सूत्रों के अनुसार मोदी ने संघ के साथ मिलकर कैबिनेट का खाका लगभग तैयार कर लिया है। आडवाणी का लोकसभा स्पीकर बनना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि मुरली मनोहर जोशी कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।

इसके अलावा राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, मुख्तार अब्बास नकवी, बीसी खंडूरी, राजीव प्रताप रूडी का कैबिनेट में शामिल होना तय माना जा रहा है।

मोदी की कैबिनेट होगी छोटी

namo preparing for pm chair

माना जा रहा है कि मोदी की कैबिनेट छोटी होगी। सहयोगी दलों में एलजेपी से रामविलास पासवान, उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व बिहार से उपेंद्र कुशवाहा को भी मंत्री बनाया जा सकता है। शिवसेना, शिरोमणि अकाली दल को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।

बहरहाल, गुजरात भवन में डटे मोदी रविवार को दिनभर नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा नेताओं से मिलते रहे। संघ नेता सुरेश सोनी और भैय्या जी जोशी ने भी मोदी से मुलाकात की।

मोदी ने आडवाणी से भी मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने अपने करीबी सहयोगी अमित शाह, पार्टी महासचिव जेपी नड्डा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और बिहार के प्रभारी महासचिव धर्मेंद्र प्रधान के साथ गुफ्तगू की। माना जा रहा है कि उन्होंने सरकार के गठन के अलावा बिहार के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा की।

विज्ञापन

मोदी से मिलने वालों का लगा तांता

namo preparing for pm chair

मोदी से मिलने के लिए गुजरात भवन में रविवार सुबह से ही भाजपा नेताओं का तांता लगा रहा। इनमें अनंत कुमार, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नगालैंड के मुख्यमंत्री नीफियो रियो के अलावा रामविलास पासवान भी शामिल थे। पासवान अपनी पत्नी और पुत्र चिराग पासवान के साथ मिलने पहुंचे थे। पासवान ने राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

इन्हें मिल सकती है कैबिनेट में जगह
- मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, मुख्तार अब्बास नकवी, बीसी खंडूरी व राजीव प्रताप रूडी। सहयोगी दलों से रामविलास पासवान, अनुप्रिया पटेल और उपेंद्र कुशवाहा को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed