फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   najma heptulla against of muslim reservation

मुसलमानों को आरक्षण के खिलाफ मोदी की मंत्री नजमा?

Thu, 08 Jan 2015 01:01 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
najma heptulla against of muslim reservation

मोदी सरकार का लक्ष्य मुसलमानों को आरक्षण दिलाना नहीं, बल्कि उनका सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास कर अवसरों में बराबरी का हक दिलाने का है। यह बात केंद्र में अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने बुधवार को वूमेंस प्रेस क्लब में कही।

विज्ञापन


नजमा ने मुसलमानों को आरक्षण देने की पहल करने से साफ इनकार किया और कहा कि इससे अरसे से पिछड़े इस समुदाय की वास्तविक तरक्की नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को महज 5 फीसदी आरक्षण ही क्यों?
विज्ञापन


हमारी सरकार इस बिरादरी को इस लायक बनाना चाहती है कि वे सौ फीसदी अवसरों के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर सकें। नजमा ने इस दौरान सरकार के मंत्रियों, पार्टी के सांसदों-नेताओं और संघ परिवार की ओर से लगातार दिए जा रहे भड़काऊ बयानों पर टिप्पणी करने से भी इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल बाद खुद बदलाव महसूस करेंगे मुसलमान

najma heptulla against of muslim reservation

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चल रही है। नजमा ने दावा किया कि मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के लिए अपने घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वादे को निभाएगी और पांच साल बाद खुद यह समुदाय परिवर्तन महसूस करेगा।

उन्होंने बताया कि पीएम ने अपने वादे के अनुरूप अल्पसंख्यकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। उन्हीं के दिशा-निर्देश के तहत अल्पसंख्यकों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए मानस योजना शुरू की गई है।

कहा की केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का असर जल्द ही धरातल पर दिखाई देगा। इन योजनाओं से देश को तरक्‍की की दिशा भी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed