{"_id":"03704d80025373bdb6d0ec4adb2247fc","slug":"nagaland-board-hslc-and-hsslc-results-likely-on-april-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागालैंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिज़ल्ट घोषित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नागालैंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिज़ल्ट घोषित
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Apr 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एनबीएसई), कोहिमा हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएलसी) और हायर सेकंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएसएलसी) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
नागालैंड बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम को देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर ड़ालकर यह रिजल्ट प्राप्त करना होगा।
बोर्ड के द्वारा जारी की गयी एक विज्ञप्ति के मुताबिक परीक्षा मे उत्तीर्ण छात्रों को अंक पत्र के साथ एक पासिंग सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। अंक पत्रों का वितरण संबंधित विद्यालयों मे 01 से 08 मई के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड के मुताबिक "अगर छात्र परीक्षा में अपने प्राप्तांक से संतुष्ट ना हो तो ऎसी स्थिति में वो पुनः मूल्यांकन फॉर्म भर सकते हैं। मूल्यांकन फॉर्म सिर्फ दो विषयों के लिए मान्य होगा। बोर्ड ने एचएसएसएलसी की परीक्षा 7 फरवरी को शुरू की थी जो 1 मार्च को समाप्त हुई थी वहीं एचएसएलसी की परीक्षा 11 फरवरी को शुरू की थी जो 25 फरवरी को समाप्त हुई थी।
विज्ञापन
बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस वर्ष बारहवीं क़ी परीक्षा में 13,570 छात्र और दसवीं में 21,678 शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को अमर उजाला की पूरी टीम की ओर से शुभकामनाएं।
इस परीक्षा में शामिल छात्र अपना परीक्षा परिणाम results.amarujala.com पर देख सकते हैं।