फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Naga Student asked to pay fees as foreigners do in Kelkar Museum

पुणे म्यूजियम में नगा छात्र से विदेशियों जैसा सलूक

Tue, 21 Jul 2015 12:20 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
Naga Student asked to pay fees as foreigners do in Kelkar Museum

देश में नॉर्थ-ईस्ट के निवासियों से बदसलूकी का मामला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी तरह की एक घटना पुणे में देखने को मिली है।

विज्ञापन


दरअसल पुणे के राजा दिनकर केलकर म्यूजियम घूमने गए नगालैंड के एक छात्र पी डेविड नडांग से पहले तो भारतीयता साबित करने के लिए परिचय पत्र मांगा गया, उसके बाद जब उसने ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया जो नगालैंड सरकार ने जारी किया था।
विज्ञापन


तो उसे न मानते हुए छात्र से वो एंट्री फीस की मांग की गई जो विदेशी सैलानियों से ली जाती है।

हमने कुछ गलत नहीं कियाःसुधानवे

Naga Student asked to pay fees as foreigners do in Kelkar Museum
इस बदसलूकी से नाराज छात्र बिना घूमे ही लौट आया। पीड़ित छात्र पुणे के एनजीओ के साथ इंटर्नशिप कर रहा है और वह घूमने के इरादे से वहां गया था।

इंडियन एक्प्रेस की खबर के अनुसार छात्र जब एनजीओ कर्मी के साथ एंट्री गेट पर पहुंचा तो उससे पहचान पत्र की मांग की गई। वह मराठी नहीं जानता था, इसलिए उसके साथ गये महाराष्ट्र निवासी एनजीओ कर्मचारी ने उसे ट्रांसलेट करके बताया। छात्र के देशभर में मान्य ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने पर म्यूजियम कर्मचारियों ने इसे ये कहते हुए मानने से इंकार कर दिया कि ये नकली भी बनाया जा सकता है और वह फीस देने को कहा जो विदेशी सैलानियों से ली जाती है।

वहीं मामले पर म्यूजियम की डायरेक्टर सुधानवा रानाडे ने कहा यह घटना तो हुई है लेकिन हमें अधिकार है ‌कि हर आगंतुक की जानकारी करें ताकि उनका पुरा ख्याल रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed