फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   my achievement is big for transgender community

जानिए क्या सोच है पहली ट्रांसजेंडर प्रिंसिपल की?

Thu, 28 May 2015 02:00 PM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला,कोलकाता
रीता तिवारी/ अमर उजाला,कोलकाता Updated Thu, 28 May 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
my achievement is big for transgender community

मानवी बनर्जी देश की पहली ट्रांसजेंडर (किन्नर) प्रिंसिपल बनी हैं। उन्हें  पश्चिम बंगाल में एक महिला कॉलेज की प्रिंसिपल चुना गया है। बनर्जी कहती हैं कि ट्रांसजेंडर भी आम इंसानों की तरह ही हैं, लेकिन हमारे समाज में इस तबके को इज्जत की निगाह से नहीं देखा जाता।

विज्ञापन


ऐसे में मेरी उपलब्धि देश में ट्रांसजेंडर आंदोलन का अहम पड़ाव है। वह अगले महीने नदिया जिले के कृष्णनगर वुमेंस कॉलेज में अपना कार्यभार संभालेंगी। वह बताती हैं कि उनकी पहली प्राथमिकता कॉलेज की ढांचागत कमियों को दूर करना है।
विज्ञापन


मानवी फिलहाल पश्चिम मेदिनीपुर के एक कॉलेज में पढ़ाती हैं। मानवी कहती हैं कि मेरी पहली प्राथमिकता कॉलेज की छात्राएं हैं। वह उनको बेहतर शिक्षा देना चाहती है। इसके साथ ही वह उम्मीद जताती हैं कि उनकी उपलब्धि से ट्रांसजेंडर समुदाय के
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रति समाज का नजरिया बदलेगा।

बदलना होगा लोगों को नजरिया

my achievement is big for transgender community

मानवी का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ थाउनका नाम सोमनाथ था, लेकिन उनके हाव-भाव और आदतें लड़कियों वाली थी। मन और शारीरिक गुणों के बीच तालमेल बिठाने के लिए करीब 12 साल बाद उन्होंने लिंग परिवर्तन करवाया। इस तरह 2013 में वह सोमनाथ से मानवी बन गईं।

वह कहती हैं कि ट्रासंजेडरों को समाज में उनका वाजिब स्थान दिलाने के लिए समाज के नजरिये में बदलाव जरूरी है। मानवी मानती हैं कि किन्नर तबके के समक्ष काफी समस्याएं हैं। अभी उनके विकास के लिए काफी कुछ करना बाकी है।

वह कहती हैं कि पहले लोगों का नजरिया बदलना होगा । इसके साथ ही किन्नरों के प्रति उनके माता-पिता और समाज के रवैये में बदलाव जरूरी है। उसके बाद ही उनमें से कोई दूसरी मानवी सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed