{"_id":"c9944a7c40111565a89c6e92c0df45a9","slug":"muzzafarnagar-gngnehar-water-stopped-after-deadbody-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगरः लाशें उगलने वाली गंगनहर का पानी रोका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुजफ्फरनगरः लाशें उगलने वाली गंगनहर का पानी रोका
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 21 Sep 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौली गंगनहर पर हुए हमले को लेकर 13 दिन से मच रही हायतौबा के बाद शुक्रवार को पानी रोका जा सका। गंगनहर में ट्रैक्टर और लाशें होने की आशंका को लेकर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
अफसरों ने इलाके का भ्रमण कर लोगों का दर्द सुना। सात सितंबर की शाम को जौली नहर पर हुए अप्रत्याशित हमले के बाद से बड़ी अनहोनी का शोर है।
हमले में सात लोगों की मौत के बाद 14 ट्रैक्टर जलाने के साथ गंगनहर में फेंक दिया गया था। यह तमाम लाशें एक-एक कर बरामद हुईं।
पहले दिन से इलाके के लोग नहर का पानी बंद कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन उपेक्षा के चलते प्रशासन कोई फैसला नहीं ले सका।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ने गुरुवार को घटनास्थल का अवलोकन करने के साथ लोगों से बातचीत की।
आशंकाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शासन से गंगनहर का पानी चार दिन के लिए बंद किए जाने का अनुरोध किया था।
शासन की पहल पर पथरी से शुक्रवार को गंगनहर का पानी रोक दिया गया। डीएम और एसएसपी ने इलाके का भ्रमण करने के बाद बताया कि शनिवार सुबह तक पूरा पानी उतर जाएगा।
विज्ञापन
इसी के साथ यह भी साफ हो जाएगा कि पानी में ट्रैक्टर अथवा दूसरा वाहन तो नहीं पड़ा। दूसरा शवों को लेकर भी भ्रांति दूर हो जाएगी।