फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   muzaffarnagar riots samajwadi party defend akhilesh government

अखिलेश सरकार पर लगे दंगों की दाग पोंछने में जुटी सपा

Thu, 19 Sep 2013 08:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Sep 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar riots samajwadi party defend akhilesh government

मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर घिरी सपा अब उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार पर लगे दागों को पोंछने में जुट गई है।

विज्ञापन


सियासत के खेल में पार्टी ने अब खुद पर उठे सवालों का जवाब देने के बजाय दूसरों पर अंगुलियां उठाना शुरू कर दिया है। सपा सरकार पर सवाल उठाने वाले विरोधी दलों के साथ ही पार्टी ने अफसरों पर भी जमकर निशाना साधा है।

एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में दंगों के दौरान सरकार की भूमिका पर सवाल उठाने वाले अफसरों को लेकर सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा है कि अपना कर्त्तव्य नहीं निभाने वाले अफसर कार्रवाई से बचने के लिए सरकार पर आरोप मढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजम खां का नाम आने के साथ ही स्टिंग की विश्वसनीयता बची नहीं है। यह फर्जी स्टिंग है। उन्होंने कहा कि चाहे भाजपा, कांग्रेस, बसपा या फिर सपा का कोई भी नेता हो। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगों को लेकर चौतरफा विरोध का सामना कर रही सपा के सामने अब अपनी सरकार का बचाव करने के अलावा और कोई उपाय नहीं है।

दंगों पर एक के बाद एक नए घटनाक्रम के बाद प्रदेश सरकार और पार्टी दबाव में है। लिहाजा, दूसरी पार्टियों पर पलटवार तेज करने की रणनीति बनाई गई है।

रामगोपाल ने विरोधी दलों के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 84 के दंगों में हजारों लोग मारे गए थे, तब कांग्रेस ने राष्ट्रपति शासन की मांग क्यों नहीं की थी।

गुजरात दंगों के वक्त भाजपा ने मोदी सरकार की बर्खास्तगी की मांग क्यों नहीं की थी। उन्होंने कहा कि दंगों को लेकर आजम खां पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed