फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Muthalik wants Hindus to keep swords for ‘self protection’

श्रीराम सेना प्रमुख बोले, हिन्दू अपने घर में रखें तलवार

Sat, 10 Oct 2015 05:02 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
Muthalik wants Hindus to keep swords for ‘self protection’

श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुथालिक का कहना है कि सभी हिन्दू अपनी और अपनी बहनों की सुरक्षा के लिए घर में तलवार रखें। इतना ही नहीं उन्होंने गौमांस खाने की अफवाह के बाद दादरी में हुए अखलाक की मौत को भी महज एक छोटा हादसा करार दिया।

विज्ञापन


मुथालिक ने अपने एक नए कार्यक्रम 'इंडिया अगेंस्ट इस्लामिक स्टेट' के उद्घाटन अवसर पर कहा कि दूसरे धर्मों में विश्वास रखने वाले लोगों को अपने घर में किसी तरह का हथियार रखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे पुलिस से सुरक्षा ले सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं हिंदू विधिन्य परिषद के संजीव पुनालेकर ने श्रीराम सेना प्रमुख मुथालिक के गोवा में प्रवेश पर लगे प्रतिबंद्ध के लिए सुप्रीम कोर्ट के जजों को 'तुच्छ' करार दिया। उन्होंन कहा कि इस नए कार्यक्रम के तहत  कई हिन्दू संगठन एक साथ मिलकर युवाओं को इस्लामिक स्टेट से लड़ने के लिए प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलवार चलाने की मिलेगी ट्रेनिंग

Muthalik wants Hindus to keep swords for ‘self protection’

इसके तहत लोगों को हथियारों और आग्नेयास्त्रों (फायर आर्म्स) का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम उन्हें विधिक प्रशिक्षण देंगे और उन्हें तलवार और नानचाकू से भी लड़ना सिखाएंगे।'

इतना ही नहीं श्रीराम सेना के प्रमुख ने कन्नड़ लेखक केएस भगवान को हिंदूओं की भावनाओं को आहत करने के लिए भी लताड़ा। उन्होंने कहा, 'केएस भगवान राम और महाभारत के विषय पर नहीं बोल सकते। अगर आपकी आस्था नहीं है तो आपको बोलने की भी जरूरत नहीं है।' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लेखक एमएन कालबुर्गी के हत्या की आलोचना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed