फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   muslims not scared of modi becoming pm: jamiat ulama

'मुस्लिमों को मोदी के PM बनने का डर नहीं'

Sat, 15 Feb 2014 02:11 AM IST
अमर उजाला, गुवाहाटी
अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Sat, 15 Feb 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
muslims not scared of modi becoming pm: jamiat ulama

जमायत उलामा-ए-हिंद ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने का डर मुस्लिमों को नहीं है।

विज्ञापन


संगठन का मानना है कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर उसे मुस्लिमों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है।

जमायत उलामा-ए-हिंद के प्रेसीडेंट मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने संवाददाताओं से कहा कि हम किसी मोदी से नहीं डरते हैं। अगर 50 मोदी भी आ जाएं तो भी हम भयभीत नहीं हैं।
विज्ञापन


उनसे पूछा गया था कि क्या 2002 के गुजरात दंगों को देखते हुए मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मुस्लिमों को किसी तरह का डर है। उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद कोर्ट ने दंगों के मामले में मोदी को क्लीन चिट दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विशेष जांच दल ने दंगों से संबंधित अपनी रिपोर्ट में मोदी का नाम शामिल नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed