फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Muslim organization will ready to political blitz on PM Modi

मोदी पर सियासी हमले की तैयारी में मुस्लिम संगठन

Mon, 06 Jul 2015 11:03 AM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
Muslim organization will ready to political blitz on PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रमजान के बाद मुस्लिम संगठनों का विरोध झेलना पड़ सकता है। भगवा एजेंडे को आगे बढ़ाने के प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास की आलोचना करते हुए देश के आला मुस्लिम संगठन सरकार पर सियासी हमला बोलने की रणनीति बना रहे हैं।

विज्ञापन


जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता अब्दुल हामिद नौमानी ने कहा है कि 22 जुलाई को जमीयत की वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में मोदी सरकार पर सियासी हमलों की रणनीति बनेगी।
विज्ञापन


नौमानी ने कहा कि देश के सरकारी स्कूलों और सेना में योग को अनिवार्य बनाने के फैसले का मुस्लिम संगठन विरोध करेंगे। उन्होंने मदरसों की मान्यता खत्म करने के महाराष्ट्र सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि वर्किंग कमेटी की बैठक में यह मुद्दा जोर-शोर से उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान के बाद तमाम मुस्लिम संगठन बोलेंगे हमला

Muslim organization will ready to political blitz on PM Modi

बताया जा रहा है कि योग और महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर मुस्लिम संगठन रमजान का महीना होने के वजह से मौन हैं। जुलाई 18 को रमजान खत्म होने के बाद देशभर के तमाम मुस्लिम संगठन नई रणनीति के साथ मोदी सरकार पर सियासी हमला बोलेंगे।

बिहार की सियासत पर भी मुस्लिम संगठनों की पैनी नजर है। बीते दिनों मुस्लिम संगठनों ने मोदी सरकार के कामकाज की भी सार्वजनिक समीक्षा कर उसे निराशाजनक करार दिया था।

मुसलमान विरोधी छवि धोने में जुटा संघ
नई दिल्ली (ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने शनिवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन कर एक बार फिर से सबको चौंका दिया। हालांकि इस कवायद को देश और दुनिया में बनी संघ की गैर हिंदू विरोधी छवि को धोने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

इस भव्य इफ्तार पार्टी में 70 मुस्लिम देशों के राजदूतों ने शिरकत की। मंच ने बीते साल जम्मू-कश्मीर में ऐसी ही इफ्तार पार्टी कर सबको चौंका दिया था। तब पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से इफ्तार पार्टी न देने और संघ की शाखा की ओर से इफ्तार पार्टी के आयोजन की जमकर चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed