फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Muslim leader objectionable comment of the Parliament and Military

मुस्लिम नेता के बयान पर छिड़ा विवाद

Sun, 14 Dec 2014 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 14 Dec 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
Muslim leader objectionable comment of the Parliament and Military

आगरा के धर्मांतरण मुद्दे पर यूपी बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिए गए एक मुस्लिम के भाषण ने बवंडर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


मामला उछलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में आया है। भाषण की सीडी जुटाई जा रही है इसके बाद संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आगरा में हुए धर्मांतरण की मुखालफत में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद चौराहे पर बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में इस्लामिक मोर्चा ऑफ इंडिया के संस्थापक मुस्तफा अली ने देश की संसद से लेकर सेना तक को चुनौती दे डाली। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के नेता सलीम बाबरी भी कई भड़काऊ बातें कह गए।


अब मामला उछलने के बाद पुलिस ने इस पूरे कार्यक्रम की सीडी को फिल्टर करना शुरू कर दिया है। इसके कुछ हिस्से पुलिस के पास मौजूद हैं बाकी को कलेक्ट करने का जिम्मा एलआईयू और पुलिस को सौंपा गया है।

सपा नेता डा. एसटी हसन ने भड़काऊ भाषण की भर्त्सना करते हुए कहा है कि लोगों को देश के संविधान और संसद का हर हाल में सम्मान करना चाहिए।

एसएसपी लव कुमार ने कहा कि सीडी जुटाई जा रही है मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा जिन भी नेताओं ने भड़काऊ भाषण या बयानबाजी की है उन सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed