{"_id":"52af4092b93d2d6f27d3d49223fce814","slug":"muslim-family-forced-to-leave-cinema-hall-for-standing-on-national-anthem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रगान के लिए न खड़े होने पर मुस्लिम परिवार को थियेटर से निकाला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राष्ट्रगान के लिए न खड़े होने पर मुस्लिम परिवार को थियेटर से निकाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Nov 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राष्ट्रगान के लिए न खड़े होने पर एक मुस्लिम परिवार को सिनेमा घर से बाहर कर दिया गया। यह घटना मुंबई के कुर्ला स्थित पीवीआर की बतायी जा रही है।
विज्ञापन
दो मिनट के इस वीडियों को वहां मौजूद किसी दर्शक ने मोबाइल से बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर इसे वायरल कर दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि एक परिवार के लोगों से वहां मौजूद कुछ दर्शक फिल्म की शुरूआत में राष्ट्रगान के लिए न खड़े होने के लिए कहा-सूनी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जबरदस्ती उस परिवार को सिनेमा घर से बाहर निकाल दिया और बाकी मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। हालांकि इस घटना के बाद न ही वह परिवार और न ही सिनेमा घर की तरफ से को टिप्पणी आयी है।
विज्ञापन