फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   murli manohar joshi statement against narendra modi and rashtriya sevak sangh

संघ के इशारे पर जोशी ने किया था मोदी पर हमला!

Wed, 16 Apr 2014 01:32 PM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
murli manohar joshi statement against narendra modi and rashtriya sevak sangh

मीडिया और चुनाव प्रचार में चल रही नरेंद्र मोदी की लहर को मोदी की बजाय भाजपा की लहर वाला वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी का बयान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इशारे के बाद दिया गया।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने भी भाजपा और मोदी को एक बताकर अपरोक्ष रूप से संघ की इसी लाइन को आगे बढ़ाया कि मोदी भाजपा से इतर या ऊपर नहीं हैं। बताया जाता है कि संघ नेतृत्व ने राजनाथ से भी कहा कि आप भाजपा के अध्यक्ष हैं किसी व्यक्ति विशेष के नहीं।
विज्ञापन


यह जानकारी देने वाले संघ नेतृत्व के करीबी एक सूत्र का कहना है कि दरअसल संघ नेतृत्व भाजपा के पूरे चुनाव अभियान को सिर्फ नरेंद्र मोदी के इर्दगिर्द केंद्रित होने से असहज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की इच्‍छा, संगठन की भूमिका बनी रहे

murli manohar joshi statement against narendra modi and rashtriya sevak sangh

संघ चाहता है कि नरेंद्र मोदी चुनाव अभियान का चेहरा तो हैं, लेकिन सामूहिक नेतृत्व और संगठन की भूमिका भी कमतर नहीं होनी चाहिए।

संघ नहीं चाहता है कि चुनाव के बाद केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने पर नरेंद्र मोदी का कद इतना बड़ा हो जाए कि उसके आगे संघ और भाजपा का संगठन बौना दिखने लगे।

इसीलिए पहले सर संघचालक मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं से सिर्फ नमो नमो का जाप न करने की नसीहत दी। अब चुनाव शुरु हो चुके हैं और भाजपा का पूरा अभियान मोदी केंद्रित होता जा रहा है, तो संघ नेतृत्व की सहमति से भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने मोदी की नहीं भाजपा की लहर की बात कह दी।

संघ नेतृत्व ने जोशी को आश्वस्त किया

murli manohar joshi statement against narendra modi and rashtriya sevak sangh

बताया जाता है कि संघ नेतृत्व के एक शीर्ष नेता ने जोशी को आश्वस्त किया है कि पार्टी में संघ की धारा और इच्छा को वह निर्भीकता से आगे बढ़ाएं। उनके राजनीतिक हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी।

पहले से ही अपनी सीट बदले जाने के तरीके को लेकर असहज जोशी इससे भी आहत हैं कि एनडीए सरकार में मंत्री रहते हुए संघ के वैचारिक एजेंडे को सबसे ज्यादा उन्होंने ही आगे बढ़ाया।

बेदाग रहते हुए उन्होंने विचारों से समझौता नहीं किया। इसके बावजूद संगठन में उन्हें एक बार के सिवा दोबारा कमान नहीं सौंपी गई।

संघ के इशारे पर आया जोशी का बयान

murli manohar joshi statement against narendra modi and rashtriya sevak sangh

जब भाजपा में नितिन गडकरी को अध्यक्ष बनाया गया था, तब भी जोशी का नाम प्रमुखता से चला था और संघ प्रमुख मोहन भागवत जब उनके घर पर दोपहर भोज पर गए तो इन अटकलों को खासा बल मिला। लेकिन अध्यक्ष गडकरी बन गए।

गडकरी के बाद संगठन की कमान राजनाथ सिंह को सौंप दी गई।

बताया जाता है कि संघ नेतृत्व ने जोशी से कहा कि वह व्यक्ति केंद्रित राजनीति और चुनाव अभियान को संगठन और सामूहिकता पर केंद्रित करने के लिए अपना हस्तक्षेप करें। इसके बाद जोशी का बयान आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed